
Atlassian Job Cuts: टेक दुनिया में एक बार फिर बड़ी छंटनी की खबर आई है। सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian (एटलसियन) ने करीब 10% वर्कफोर्स यानी लगभग 1600 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने साफ कहा है कि यह कदम AI में निवेश बढ़ाने और बिजनेस को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए उठाया गया है। इतना ही नहीं कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में भी बड़ा उलटफेर होने वाला है। जानिए पूरी डिटेल।
Atlassian के को-फाउंडर माइक कैनन-ब्रूक्स ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन कंपनी के भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि कंपनी अब AI टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज सेल्स में ज्यादा निवेश करना चाहती है। इसके लिए खर्च को कंट्रोल करना और संगठन की संरचना बदलना जरूरी हो गया था। Brookes के मुताबिक कंपनी अब अपने “System of Work” मॉडल के आसपास टीमों को फिर से ऑरगनाइज कर रही है ताकि काम तेजी से हो सके।
छंटनी की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि क्या AI कर्मचारियों की जगह ले रहा है? Brookes का कहना है कि मामला इतना सीधा नहीं है। उनके मुताबिक, AI सीधे लोगों को रिप्लेस नहीं कर रहा लेकिन कंपनियों को अब अलग तरह के स्किल्स चाहिए। कुछ विभागों में कर्मचारियों की जरूरत कम हो रही है। यानी आने वाले समय में AI के साथ काम करने वाले स्किल्स की डिमांड तेजी से बढ़ सकती है।
छंटनी के साथ-साथ कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में भी बदलाव हो रहे हैं। राजीव राजन 31 मार्च को CTO पद से हट जाएंगे। तरूण मंधाना को CTO टीम वर्क बनाया जाएगा विक्रम राव CTO इंटरप्राइज और चीफ ट्रस्ट ऑफिसर बनेंगे। कंपनी का कहना है कि यह पूरा रिस्ट्रक्चरिंग प्लान चौथी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।
Atlassian ने निकाले गए कर्मचारियों के लिए कुछ राहत भी घोषित की है। जिसमें 16 हफ्तों की सैलरी, हर साल की सर्विस पर एक अतिरिक्त हफ्ते की सैलरी, प्रो-राटा बोनस, कंपनी लैपटॉप लौटाने पर 1000 डॉलर का टेक्नोलॉजी पेमेंट दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ समय में बड़ी गिरावट देखी है। 2026 की शुरुआत से कंपनी की मार्केट वैल्यू आधे से ज्यादा घट चुकी है 2024 में Brookes के कंट्रोल लेने के बाद से 60% से ज्यादा गिरावट आई है। हालांकि छंटनी की खबर के बाद शेयरों में करीब 2% की बढ़त भी देखी गई।
AI और ऑटोमेशन के तेजी से बढ़ते दौर में कई कंपनियां वर्कफोर्स को रीशेप कर रही हैं। Atlassian का यह कदम इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आने वाले सालों में टेक कंपनियां कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति अपना सकती हैं। Brookes ने कहा कि टेक इंडस्ट्री कई बड़े बदलावों से गुजर चुकी है और यह भी एक ऐसा ही दौर है, जिसमें कंपनियों को लगातार खुद को बदलना होगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।