Bihar Board 10th Result: अब 7 दिन देरी से जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 5 अप्रैल को नहीं आएंगे नतीजे

Published : Mar 30, 2021, 05:40 PM IST
Bihar Board 10th Result: अब 7 दिन देरी से जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 5 अप्रैल को नहीं आएंगे नतीजे

सार

अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 के नतीजे 5 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं, लेकिन अब होली के कारण 10वीं के नतीजे सात दिनों की देरी से जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं।

करियर डेस्क.  बिहार बोर्ड (Bihar Board of School Education) के 10वीं के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट आया है। बोर्ड अधिकारियों की ने होली की छुट्टियों के कारण रिजल्ट में 7 दिनों की देरी बताई है। बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट होली के कारण अब 7 दिन की देरी से जारी किया जाएगा। नतीजे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

5 अप्रैल तक रिजल्ट जारी होने की थी संभावना

अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 के नतीजे 5 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं, लेकिन अब होली के कारण 10वीं के नतीजे सात दिनों की देरी से जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं।

कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।  मूल्यांकन कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2021 निर्धारित की गई थी। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद सभी जिलों से बोर्ड ने प्रैक्टिकल का मार्क्स भी भेजने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि 31 मार्च2021 तक सभी जिलों से प्रैक्टिकल के नंबर बोर्ड को भेज दिए जाएंगे।

16 लाख विद्यार्थियों ने दी है 10वीं की बोर्ड परीक्षा

बोर्ड के अनुसार इस बार 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं शामिल रहीं। 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2021 से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!