BPSC Prelims Result 2022 : इस वजह से हो रही रिजल्ट में देरी, जानें और कितना इंतजार

Published : Nov 14, 2022, 06:11 PM IST
BPSC Prelims Result 2022 : इस वजह से हो रही रिजल्ट में देरी, जानें और कितना इंतजार

सार

बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC की तरफ से आयोजित 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। सभी को रिजल्ट का इंतजार है। 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा होनी थी लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। आयोग की तरफ से नई डेट बताई गई है।  

करियर डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 67th Prelims Result 2022) सोमवार को ही आने वाला था। लेकिन ऐन मौके पर आयोग की तरफ से जानकारी दी गई कि नतीजे 14 नवंबर,2022 को नहीं जारी किए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार और बढ़ गया। सवाल यह उठने लगा कि आखिरी प्रीलिम्स के रिजल्ट में इतनी देरी हो क्यों रही है? सबसे पहले जानकारी मिली थी कि 15 से 20 नवंबर, 2022 तक कभी भी परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी लेकिन 10 नवंबर को आयोग ने बताया कि रिजल्ट 14 नवंबर, 2022 को आ जाएगा। लेकिन एक बार फिर रिजल्ट टाल दिया गया है। आइए जानते हैं इस परीक्षा की पूरी टाइमलाइन और रिजल्ट जारी  होने की फाइनल डेट..

BPSC Prelims Exam 2022 Time Line
बीपीएससी 67वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन-  24 सितंबर 2021
पहली परीक्षा की डेट- 23 जनवरी, 2022
परीक्षा तारीख में बदलाव के बाद की डेट- 30 अप्रैल, 2022
एक बार फिर तारीख बदल गई-  7-8 मई, 2022 को परीक्षा आयोजित की गई.
पेपर लीक होने के बाद परीक्षा की नई तारीख- 21 सितंबर, 2022
पेपर फिर टल गया और फिर 30 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई

इस वजह से रिजल्ट में देरी
बीपीएससी की 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट को लेकर आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि कैलेंडर के हिसाब रिजल्ट को आज ही जारी होना था लेकिन अब तक रिजल्ट सीट तैयार नहीं हो सका है। इसी वजह से इसमें देरी हो रही है। उम्मीद है कि बुधवार या गुरुवार तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब 16 या 17 नवंबर, 2022 को नतीजों की घोषणा हो जाएगी।

How To Check BPSC 67th PT Result 

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर BPSC 67th Result का लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल कर आ जाएगी.
  • पीडीएफ फाइल को ओपन करें. अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें.
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें.

इसे भी पढ़ें
CTET क्रैक करने के 10 टिप्स : पहली बार में पास होंगे एग्जाम, बस करने होंगे ये काम

NCC के फायदे जानते हैं आप : 12वीं या ग्रेजुएशन में जॉइन करें एनसीसी, सेना-पुलिस में नौकरी पक्की !

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर