BSEB 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर ऑफिशियल अपडेट

Published : Mar 23, 2026, 05:59 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date

सार

Bihar Board BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। अब बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बेसब्री से 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आयेगा? जानिए बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की संभावित डेट, रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, ऑफिशियल वेबसाइट्स समेत डिटेल।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date Latest Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 23 मार्च को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार है। छात्र और अभिभावक सभी जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब जारी होगा। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी करने में ज्यादा देर नहीं करेगा। हर साल बिहार बोर्ड पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है और उसके बाद 10वीं रिजल्ट की घोषणा की जाती है। ट्रेंड और ताजा अपडेट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में ही जारी होने की पूरी संभावना है। जानिए कब आयेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट और रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले कहां-कैसे चेक करें।

कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?

अगर पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो इंटर और मैट्रिक रिजल्ट के बीच ज्यादा गैप नहीं होता। इस बार इंटर का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हो चुका है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैट्रिक का रिजल्ट 25 से 28 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है। वहीं बिहार बोर्ड आनंद किशोर के अनुसार matricbiharboard.com पर नतीजे 28 मार्च 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की मानें तो रिजल्ट डेट और टाइम की आधिकारिक घोषणा एक दिन पहले या रिजल्ट वाले दिन सुबह तक कर दी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे लगातार ऑफिशियल अपडेट चेक करते रहें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सबसे पहले कहां चेक करें?

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होते ही आप नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं-

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com
  • bsebexam.com

इन वेबसाइट्स पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से स्लो डाउन हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें या वैकल्पिक लिंक ट्राई करें।

रोल नंबर से कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?

रोल नंबर के माध्यम से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करना बेहद आसान है, इसके लिए बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आने का इंतजार कर रहे परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी अफवाह या फेक लिंक से बचें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Aditya Prakash Aman: कौन है बिहार बोर्ड टॉपर 2026, आदित्य प्रकाश की मार्कशीट देखी क्या?
BSEB Bihar Board 12th Toppers List 2026: आदित्य प्रकाश अमन ओवरऑल टॉपर, देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट