बिहार कर्मचारी चयन आयोग BSSC ने जारी की स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तारीख, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published : Nov 20, 2020, 11:50 AM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 11:51 AM IST
बिहार कर्मचारी चयन आयोग BSSC ने जारी की स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तारीख, पढ़ें पूरी डिटेल्स

सार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 25 नवंबर से 2 दिसंबर 2020 के बीच होगा। स्किल टेस्ट दो शिफ्ट में होगा। 

करियर डेस्क.  BSSC Stenographer skill test 2020:  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2019 के लिए स्किल टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी हैं। स्किल टेस्ट में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में लिखित परीक्षा में सफलता पाई है। 

इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

दो शिफ्ट में होगा स्किल टेस्ट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 25 नवंबर से 2 दिसंबर 2020 के बीच होगा। स्किल टेस्ट दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 से और दूसरी दोपहर 2 बजे से होगी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के अनुसार तारीख व समय चेक कर सकते हैं।

कैसे करें चेक

स्किल टेस्ट की पूरी जानकारी वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर दी गई है. इसके लिए अभ्यर्थियों को इस वेबसाइट पर संबंधित भर्ती के लिए स्किल टेस्ट के इम्पोर्टेन्ट नोटिस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जो टैब खुलेगा, उस पर स्किल टेस्ट से संबंधित नोटिफिकेशन और निर्देश दिए गए हैं। इसे ठीक ढ़ंग से पढ़ लें। 

यहीं पर आपको रोल नंबर के अनुसार स्किल टेस्ट की डेट और समय मिल जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार, शेड्यूल चेक कर सकते हैं कि कब उन्हें स्किल टेस्ट के लिए जाना है।

यहां होगा स्किल टेस्ट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2019 के लिए होने वाला स्किल टेस्ट एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज, 1- जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पटना स्थित केंद्र पर आयोजित किया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!