Cambridge University में करना चाहते हैं पढ़ाई, नहीं हो पा रहा फीस का जुगाड़ तो इन स्कॉलरशिप से पूरा होगा सपना

आजकल युवाओं में विदेश में पढ़ाई का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र यूरोप और दूसरे देशों में जाकर अपना सपना पूरा कर रहे हैं लेकिन कई छात्र ऐसे भी हैं जो विदेश में पढ़ने का सपना तो देखते हैं, लेकिन पैसों की तंगी के कारण इसे हकीकत में नहीं बदल पाते।

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2022 7:12 AM IST

करियर डेस्क : दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में पढ़ाई का हर छात्र का सपना होता है। लेकिन पैसों की तंगी और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कई छात्रों का सपना पूरा नहीं हो पाता। इस वक्त यूरोप के सबसे अमीर विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रॉसेस भी चल रहा है, जो जुलाई 2022 तक चलेगा। ऐसे में अगर कोई छात्र भारी-भरकम फीस होने के चलते आवेदन नहीं कर पा रहा है तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको ऐसे कुछ स्कॉलरशिप के बारें में बताने जा रहे हैं, जो आपकी टेंशन को दूर कर सकता है और कैंब्रिज में पढ़ाई के सपने को भी पूरा कर सकता है।

नरोत्तम सेखसरिया स्कॉलरशिप
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना पाले छात्रों की उम्मीदों को पंख दे रहा है नरोत्तम सेखसरिया स्कॉलरशिप। इसके तहत आपको करीब 20 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। यह स्कॉलरशिप भारतीय उद्योगपति और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन नरोत्तम सेखसरिया के एनजीएओ नरोत्तम सेखसरिया फाउंडेशन (Narotam Sekhsaria Foundation) की तरफ से दी जाती है। इसके लिए सबसे पहली शर्त है कि आप भारत के नागरिक हों। आपकी उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट pg.nsfoundation.co.in पर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप
गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप (Gates Cambridge Scholarship 2022) विदेश में पढ़ाई के लिए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप में से एक है। इसे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के लिए मदद करने के उद्देश्य से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने साल 2000 में शुरू किया था। छात्र अगर कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एमबीए करना चाह रहे हैं तो गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 79 लाख रुपए तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट, gatescambridge.org पर मिल जाएगी।

कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन)
कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन) भी छात्रों को कैंब्रिज में पढ़ाई के लिए मदद करता है। भारतीय छात्र अगर बीए ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कोर्स करना चाहते हैं तो वे इसके लिए कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत इंडियन स्टूडेंट्स को 32.69 लाख रुपए की मदद दी जाती है। इससे उनका यूरोप में पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है।

ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज सोसायटी ऑफ इंडिया
इस स्कॉलरशिप के तहत सभी शैक्षणिक स्तरों के स्टूडेंट्स को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसका लक्ष्य है ऑक्सफोर्ड या कैम्ब्रिज जैसे कॉलेजों में आगे की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को फाइनेंशियल मदद करना। इस छात्रवृत्ति में आवेदन के लिए छात्रों की आयु 30 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
12वीं पास छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका: बिना परीक्षा गांव में ही कर सकती हैं सरकारी नौकरी, बस करना होगा यह काम

12वीं के बाद दें करियर को उड़ान : मार्क्स कम हैं तो न हो निराश, इन सरकारी नौकरियों में मिलेगी शानदार सैलरी

Share this article
click me!