CAT 2019 के लिए कल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं अप्लाई

Published : Sep 24, 2019, 02:27 PM IST
CAT 2019 के लिए कल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं अप्लाई

सार

CAT 2019 परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अब कल 25-09-2019 को शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। पहले अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18-9-2019 थी।

नई दिल्ली। CAT 2019 परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अब कल 25-9-19 को शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि पहले इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18-9-2019 थी। इसके बाद इसे बढ़ा कर 25 सितंबर, 2019 किया गया।

क्या है आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले कैंडिडेट को अपना लॉगइन जनरेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल में जाकर फॉर्म भरें और ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा कर दें। सामान्य, आर्थिक रूप से पिछड़े, नॉन क्रीमी अदर बैकवर्ड कास्ट श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 1900 रुपए है, वहीं शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब्स और शारीरिक विकलांग श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 950 रुपए है। 

कब होगी परीक्षा
CAT 2019 परीक्षा 24 नवंबर, 2019 को होने वाली है। इसके लिए 23 अक्टूबर को एडिमट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि परीक्षा का परिणाम जनवरी, 2020 में घोषित किया जाएगा, वैसे इस बारे में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

कैंडिडेट CAT की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।  
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
कौन हैं उदय भानु चिब? इंजीनियर से यूथ कांग्रेस चीफ बनने की कहानी