ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #cancelboardexam2021, एक्टर सोनू सूद ने शेयर किया ऐसा वीडियो

Published : Apr 11, 2021, 11:57 AM IST
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #cancelboardexam2021, एक्टर सोनू सूद ने शेयर किया ऐसा वीडियो

सार

देश में कोरोना संक्रमण की लहर तेजी से फैल रही है। देश में शनिवार को एक लाख 52 हजार 565 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों से 20 अप्रैल तक सीबीएसई 10 वीं व 12 वीं की प्रैक्टिक्ल परीक्षाओं को स्थगित करने की सलाह दी है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। कोरोना संक्रमण के बीच देशभर में बोर्ड एग्जाम की तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई है इसके बाद भी बोर्ड एग्जाम की तैयारी हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया में #cancelboardexam2021 ट्रेंड कर रहा है। फिल्म एक्टर सोनू सूद ने भी छात्रों का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 

क्या कहा एक्टर ने
फिल्म एक्टर सोनू सूद ने छात्रों के समर्थन में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगाता कि इस समय बोर्ड की परीक्षाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी छात्रों का समर्थन कर करता हूं जो ऑफलाइन परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में जब 600 से ज्यादा कोविड के केस थे तो वहीं परीक्षाएं स्थागित कर दी गईं थी। भारत में एक दिन में एक लाख 45 हजार केस आ रहे हैं। ऐसे में हमें परीक्षा के दूसरे माध्यमों पर विचार करना चाहिए।

 

प्रियंका गांधी ने भी की थी मांग
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि ऐसे समय नें सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं या तो रद्द कर देनी चाहिए या फिर इन परीक्षाओं को स्थागित कर देना चाहिए। 

कई राज्यों में स्कूल बंद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मध्यप्रदेश समते कई राज्यों के जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश में भी बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!