CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव

Published : Feb 10, 2026, 06:58 PM IST

CBSE Board Exams 2026 17 फरवरी से शुरू है। जानिए इस बार के बोर्ड एग्जाम चेंजेज के बारे में। क्लास 10 और 12 के नए परीक्षा पैटर्न, दो अटेंम्प का ऑप्शन, जवाब लिखने के सख्त सेक्शन नियम समेत वे सभी जरूरी बदलाव जो बोर्ड छात्रों को जानना जरूरी है।

PREV
15
बोर्ड एग्जाम्स 2026 की शुरुआत 17 फरवरी से

CBSE के क्लास 10 और 12 बोर्ड एग्जाम्स 2026 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। इस साल कई नए बदलाव हुए हैं, जो NEP 2020 के तहत लागू किए गए हैं। छात्रों को अब परीक्षा का ढांचा, रजिस्ट्रेशन और एलिजिबिलिटी नियम अच्छे से समझना जरूरी है, ताकि परीक्षा में कोई दिक्कत न आए।

25
क्लास 10 बोर्ड में दो अटेम्प्ट का नया नियम

सबसे बड़ा बदलाव है क्लास 10 में दो प्रयास का नियम। पहला प्रयास फरवरी में अनिवार्य है, जबकि मई में दूसरा प्रयास वैकल्पिक रहेगा। दोनों में से जो स्कोर ज्यादा आएगा, वही अंतिम रिजल्ट में गिना जाएगा। इसका मतलब छात्रों पर दबाव कम होगा और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

35
10वीं-12वीं के लिए इस बार से बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न

CBSE ने एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया है। अब आधा पेपर केस स्टडी और रियल-लाइफ प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे एप्लीकेशन-बेस्ड सवालों का होगा। 20% ऑब्जेक्टिव, और बाकी 30% छोटे और लंबे उत्तर वाले सवाल होंगे। ये नया पैटर्न दोनों, क्लास 10 और 12 में लागू होगा।

45
सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम में जवाब लिखने के नियम किए सख्त

कुछ विषयों में अब उत्तर लिखने के नियम बहुत सख्त हैं। साइंस में बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स अलग-अलग सेक्शन में लिखना होगा। सोशल साइंस में हिस्ट्री और जियोग्राफी अपने-अपने सेक्शन में। गलत सेक्शन में लिखे गए जवाबों का मूल्यांकन नहीं होगा।

55
Pariksha Sangam पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नए नियम और अन्य जरूरी बातें

छात्रों के लिए अब 75% हाजिरी अनिवार्य है। इंटरनल असेसमेंट 20% से 40% तक मार्क्स में गिने जाएंगे। सभी छात्रों को Pariksha Sangam पोर्टल पर APAAR ID के साथ रजिस्टर होना होगा। क्लास 10 की परीक्षा 11 मार्च तक और क्लास 12 की 10 अप्रैल तक पूरी होगी। सभी एग्जाम्स ऑफलाइन मोड में भारत और विदेशों में आयोजित होंगे।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories