CBSE Class 10th: 20 जून को आएगा रिजल्ट, इस पैटर्न से छात्रों को मिलेंगे अंक

Published : May 02, 2021, 01:46 PM IST
CBSE Class 10th: 20 जून को आएगा रिजल्ट, इस पैटर्न से छात्रों को मिलेंगे अंक

सार

स्कूलों से मिले अंकों के आधार पर बोर्ड 20 जून को नतीजे जारी करेगा। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों को पूरा करने का एक टाइम टेबल भी स्कूलों को भेजा है। 5 मई को स्कूलों को रिजल्ट कमेटी का गठन करना होगा। 

करियर डेस्क. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 20 जून में घोषित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण इस साल 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। सीबीएसई ने अंक निर्धारण नीति की घोषणा कर दी है। साथ ही बोर्ड ने कहा है कि 10वीं कक्षा के परिणाम जून के तीसरे हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
  
सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए नई अंक निर्धारण नीति घोषित की है। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट तैयार करने के लिए हर स्कूल को एक 8 सदस्यीय रिजल्ट कमेटी बनानी होगी। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा मैथ, सोशल साइंस, साइंस और दो लैंग्वेज टीचर होंगे।

इंटरनल असेसमेंट के नंबर इस तरह होंगे
10वीं के रिजल्ट में हर विषय के 100 अंकों में 20% अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80% अंक बोर्ड परीक्षाओं के होते हैं। आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक पहले की तरह जुड़ेंगे। बाकी के 80 अंकों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने फॉर्म्यूला दिया है कि उसमें यूनिट टेस्ट या पीरियोडिक टेस्ट के अंकों को 10%, मिड टर्म या हाफ ईयरली टेस्ट को 30% और प्री-बोर्ड एक्जामिनेसन को 40% वेटेज दिया जाए।

स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा प्रदान किए गए अंक 10वीं की पिछली बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल के प्रदर्शन के अनुरूप हों। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि स्कूलों को परिणामों को अंतिम रूप देने के लिए प्रिंसिपल के नेतृत्व में आठ सदस्यीय समिति गठित करनी होगी। मूल्यांकन में पक्षपात और भेदभाव करने पर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डेट सीट
5 मई - स्कूलों को रिजल्ट कमेटी का गठन
10 मई - रेशनल डॉक्यूमेंट तैयार करना
25 मई - रिजल्ट का फाइनलाइजेशन
5 जून - रिजल्ट सबमिशन
11 जून - इंटरनल असेसमेंट के अंक
20 जून - 10वीं का रिजल्ट जारी होगा 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!