
करियर डेस्क : ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है लेकिन आर्ट्स के छात्रों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 12वीं आर्ट्स के छात्रों के लिए खुशखबरी है। जानकारी मिल रही है कि उनका भी इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 8 अगस्त, 2022 को 12वीं आर्ट्स के नतीजे (CHSE Odisha 12th Arts Result 2022) जारी कर दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
orissaresults.nic
chseodisha.nic.in
How To Check CHSE Odisha 12th Arts Result 2022
साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी
27 जुलाई, 2022 को ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया। इस साल 12वीं साइंस में 94.12 प्रतिशत और कॉमर्स में 89.2 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.52 प्रतिशत छात्राएं और 93.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। साइंस में फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाली छात्रों की संख्या 50,157 है। वहीं, 14,932 छात्र सेकंड डिवीजन और 6,910 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में 10,863 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास हुए जबकि सेकेंड डिवीजन में 5,053 छात्र और थर्ड डिवीजन से 5,242 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
पास होने इतने मार्क्स जरूरी
इस साल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू हुई थी और 31 मई, 2022 तक चली थीं। बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में वही स्टूडेंट्स पास होंगे, जिनके मार्क्स कम से कम 33 प्रतिशत होंगे। इससे कम मार्क्स वाले छात्र फेल माने जाएंगे।
इसे भी पढ़ें
CBSE की तरह अगले साल से बदल जाएगा इन स्टेट बोर्ड्स का एग्जाम पैटर्न, जानें क्या हुआ बदलाव
Odisha Board 12th Result 2022 : ओडिशा बोर्ड 12वीं में 94.52% लड़कियां और 93.80% लड़के पास
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi