CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट की तारीख तय, यहां मिलेगी हर अपडेट

Published : Jul 29, 2022, 05:03 PM IST
CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट की तारीख तय, यहां मिलेगी हर अपडेट

सार

इस वक्त करीब-करीब सभी बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे अब तक घोषित नहीं हुए हैं। रिजल्ट में देरी से छात्र काफी परेशान हैं।  

करियर डेस्क : ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है लेकिन आर्ट्स के छात्रों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 12वीं आर्ट्स के छात्रों के लिए खुशखबरी है। जानकारी मिल रही है कि उनका भी इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 8 अगस्त, 2022 को 12वीं आर्ट्स के नतीजे (CHSE Odisha 12th Arts Result 2022) जारी कर दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
orissaresults.nic
chseodisha.nic.in

How To Check CHSE Odisha 12th Arts Result 2022

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर Odisha Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, पासवर्ड और लॉग-इन डिटेल्स भरें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अपना रिजल्ट चेक कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले लें

साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी
27 जुलाई, 2022 को ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया। इस साल 12वीं साइंस में 94.12 प्रतिशत और कॉमर्स में 89.2 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.52 प्रतिशत छात्राएं और 93.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। साइंस में फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाली छात्रों की संख्या 50,157 है। वहीं, 14,932  छात्र सेकंड डिवीजन और 6,910 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में  10,863 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास हुए जबकि सेकेंड डिवीजन में 5,053 छात्र और थर्ड डिवीजन से 5,242 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

पास होने इतने मार्क्स जरूरी
इस साल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू हुई थी और 31 मई, 2022 तक चली थीं। बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में वही स्टूडेंट्स पास होंगे, जिनके मार्क्स कम से कम 33 प्रतिशत होंगे। इससे कम मार्क्स वाले छात्र फेल माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें
CBSE की तरह अगले साल से बदल जाएगा इन स्टेट बोर्ड्स का एग्जाम पैटर्न, जानें क्या हुआ बदलाव

Odisha Board 12th Result 2022 : ओडिशा बोर्ड 12वीं में 94.52% लड़कियां और 93.80% लड़के पास


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और