ICSE 10th Result 2022 Declared: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप पोजिशन पर चार छात्र, मिले 99.8% मार्क्स

Published : Jul 17, 2022, 09:14 AM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 06:13 PM IST
ICSE 10th Result 2022 Declared: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप पोजिशन पर चार छात्र, मिले  99.8% मार्क्स

सार

इस बार दो टर्म में परीक्षाओं का आयोजन कराया गया। जानकारी मिल रही है कि जो फाइनल रिजल्ट जारी होने जा रहे है, उसमें पहले और दूसरे सेमेस्टर के मार्क्स को समान वेटेज दिया गया है। इसी के हिसाब से फाइनल स्कोरकार्ड तैयार किया गया  है।

करियर डेस्क : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं टर्म-2 का रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। टॉप पोजिशन पर चार छात्रों ने कब्जा जमाया है। उन्हें 99.8% मार्क्स मिले हैं। जबकि 34 स्टूडेंट्स ने 99.6 प्रतिशत अंक पाकर सेकेंड रैंक हासिल किया है।

ICSE 10th Result 2022 Overall
आईसीएसी 10वीं में कुल 99.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया है। 99.98 परसेंट छात्राएं पास हुई हैं। जबकि 99.97 प्रतिशत छात्र।  फेल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सिर्फ 59 है। देशभर में 43 छात्र और 16 छात्राएं फेल हुई हैं। प्रतिशत में देखें तो 0.03 परसेंट लड़के और 0.02 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा पास करने में सफल नहीं हो पाई हैं। ऐसे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

Where To Check ICSE 10th Result 2022
cisce.org
results.nic.in.
results.cisce.org

How To Check ICSE 10th Result 2022

  • ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org या cisce.org पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपनी क्लास सेलेक्ट करें
  • अब लॉगिन विंडो पर अपने क्रेडेंशिल्यल रोल नंबर, आईडी, इंडेक्स नंबर, जन्मतिथि भर दें
  • आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट खुल जाएगी
  • इसे डाउनलोड कर लें या एक कॉपी अपने पास सेव कर लें

एक लाख छात्रों ने दी परीक्षा
बता दें कि इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की गई थी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की तरफ से इन परीक्षाओं का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक 10वीं तक हुई थीं। इस बार करीब एक लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी है। लंबे समय से इन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार था।

इसे भी पढ़ें
ICSE 10th Result 2022 को लेकर लेटेस्ट अपडेट, इस दिन जारी हो जाएगा 10वीं का रिजल्ट !

CBSE 10th-12th Result 2022: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में नंबर कम आए तो न हो परेशान, इस तरह बढ़ सकते हैं मार्क्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर