
करियर डेस्क : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022) का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा का इंतजार करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी दिसंबर 2022 का नोटिफिकेशन (CTET 2022 Notification) जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार 31 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की स्वीकार किए जाएंगे।
CTET 2022 Notification
सीबीएसई के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीटीईटी 2022 के आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू हो सकेगी। उम्मीदवार 24 नवंबर, 2022 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। सीबीएसई दिसंबर, 2022 से जनवरी, 2023 तक परीक्षा का आयोजन कराएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित कराई जाएगी।
CTET 2022 Application fees
सीटेट 2022 के किसी एक पेपर यानी पेपर-1 या पेपर-2 के लिए आवेदन का शुल्क 1,000 रुपए है। जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदन का शुल्क 1200 रुपए है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 500 और 600 रुपए है। परीक्षा शुल्क का भुगतान आवेदन की आखिरी तारीख यानी 24 नवंबर, 2022 के अगले दिन 25 नवंबर, 2022 की दोपहर 15.30 बजे तक हो सकेगा।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एग्जाम सेंटर
सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी 2022 के एग्जाम सेंटर सिटी ‘पहले आओ और पहले पाओ’ के आधार तय की जाएगी। इसका मतलब यह है कि अगर कैंडिडेट घोषित परीक्षा शहरों की लिस्ट में से किसी एक को अपनी पसंद चुनते हैं तो उन्हें पहले ही आवेदन करना होगा। जो जितना पहले आवेदन करेगा, उसे एग्जाम सिटी में प्रॉयरिटी दी जाएगी। इससे संबंधत अधिक जानकारी के लिए सीटीईटी 2022 की आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
इसे भी पढ़ें
UPTET या CTET कौन सा एग्जाम बेस्ट, समझें करियर के लिहाज किसे चुनना बेहतर
MPhil या PhD.. करियर के लिए कौन-सा कोर्स बेहतर, जानें दोनों में मुख्य अंतर
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi