CUET 2022: 2 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया, क्या इसी टेस्ट से प्राइवेट यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन, जानें डिटेल्स

Published : Mar 27, 2022, 12:34 PM IST
CUET 2022: 2 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया, क्या इसी टेस्ट से प्राइवेट यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन, जानें डिटेल्स

सार

CUET 2022: अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। किसी भी तरह की समस्या पर कैंडिडेट्स ug@nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।   

करियर डेस्क. सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। अगर आप भी CUET 2022 (UG)  के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको cuet.samarth.ac.in  पर लॉगिन करना होगा। यहां जाकर कैंडिडेट्स एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि CUET (UG) - 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

 इसे भी पढे़ं- JOB ALERT: बैंक में नौकरी करने का मौका, 159 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता

नेशनल टेस्ट एजेंसी ने नोटिस जारी कर बताया है कि CUET 2022 के लिए आवेदन केवल 30 अप्रैल तक होंगे। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वो अपना आवेदन 30अप्रैल से पहले आवेदन कर दें। CUET 2022 के द्वारा देशभर की 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लिए जा सकेंगे। इसकी परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई
CUCET 2022 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाना होगा। हम यहां आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं इन्हें फॉलो करके आप अप्लाई कर सकते हैं।
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर 'application process' के लिंक पर क्लिक करें।
यहां कैंडिडेट्स अपना विवरण भरें और आवश्यक क्रेडेंशियल सब्मिट करें।
फॉर्म सब्मिट होने के बाद कैंडिडेट्स सीयूसीईटी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: असम राइफल्स में रैली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कैसे होगा सिलेक्शन

क्या प्राइवेट विश्वविद्यालयों में भी मिलेगा एडमिशन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा अनुदान प्राप्त 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीयूईटी का कोर्स एनसीईआरटी के कक्षा 12वीं के मॉडल पाठ्यक्रम की तरह होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी राज्य के विश्वविद्यालय, प्राइवेट विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय भी चाहें तो एडमिशन के लिए सीयूईटी स्कोर का उपयोग कर सकते हैं। 

क्या 12वीं के रिजल्ट प्रभाव डालेगा
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के अनुसार, किसी भी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए केवल CUET का स्कोर ही मान्य होगा। एडमिशन के लिए 12वीं क्लास के नंबरों का कोई भी वेटेज नहीं मिलेगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और