राहत इंदौरी के निधन से लेकर युवा दिवस तक के करेंट अफेयर्स सवाल, 12 अगस्त तक की बड़ी घटनाएं

Published : Aug 13, 2020, 11:42 AM IST
राहत इंदौरी के निधन से लेकर युवा दिवस तक के करेंट अफेयर्स सवाल, 12 अगस्त तक की बड़ी घटनाएं

सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण सेक्शन होता है। करेंट अफेयर्स पर पकड़ सरकारी नौकरी में बहुत जरूरी होता है। 


करियर सेक्शन: current affairs questions: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण सेक्शन होता है। करेंट अफेयर्स पर पकड़ सरकारी नौकरी में बहुत जरूरी होता है। रेलवे, एसएससी, यूपीएससी की तैायरी कर रहे कैंडिडेट्स को 12 अगस्त की बड़ी घटनाओँ के बारे में भी पता होना चाहिए। इसलिए हम आपको 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और अपडेट एक लिस्ट में बता रहे हैं। करेंट अफेयर्स की इस लिस्ट में हाथी दिवस और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है-


1. विश्व हाथी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी b. 12 मार्च

c. 12 अगस्त  d. 14 अप्रैल

जवाब. c. 12 अगस्त  

2.  मनीष प्रभात किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त हुए हैं?

a. उज्बेकिस्तान b. रूस
c. जापान d. इराक

जवाब. a. उज्बेकिस्तान  

4. ICRIER के नए चेयरमैन कौन हैं?

a. राहुल सचदेवा b. अमित त्यागी
c. मनोज शर्मा d. प्रमोद भसीन

जवाब. d. प्रमोद भसीन

5. भारतीय सशस्त्र बल ने चीन के साथ तनाव के बीच किस परियोजना को पुनर्जीवित करने की घोषणा की?

a. प्रोजेक्ट चीता b. प्रोजेक्ट लायन
c. प्रोजेक्ट अमन d. प्रोजेक्ट सूर्या

जवाब. a. प्रोजेक्ट चीता

6.दिल्ली सरकार शहर के रेहड़ी वालों को कितना कर्ज मुहैया कराएगी?

a. 40 हजार b. 20 हजार
c. 50 हजार d. 60 हजार

जवाब. b. 20 हजार

7.फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं में कौन भारतीय शामिल हैं?

a. अक्षय कुमार b. संजय दत्त
c. ऋतिक रोशन d. अजय देवगन

जवाब. a. अक्षय कुमार

8.अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी b. 15 मार्च
c. 11 जुलाई d. 12 अगस्त

जवाब. d. 12 अगस्त

9. किस प्रसिद्ध उर्दू कवि का इंदौर में 11 अगस्त 2020 को निधन हो गया?

a. राहत इंदौरी b. जावेद अख्तर
c. अहमद फ़राज़ d. इनमें से कोई नहीं

जवाब. a. राहत इंदौरी

10. किस जानवर के साथ मानव टकराव पर राष्ट्रीय पोर्टल सुरक्ष्य लॉन्च किया गया है?
a. बाघ b. शेर
c. हाथी d. लोमड़ी

जवाब. c. हाथी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी