इंटरनेशन मैनेजमेंट में मास्टर थे Cyrus Mistry, इस कॉलेज से की थी पढ़ाई, ऐसे बने बिजनेस टाइकून

Published : Sep 04, 2022, 06:10 PM ISTUpdated : Sep 04, 2022, 06:20 PM IST
इंटरनेशन मैनेजमेंट में मास्टर थे Cyrus Mistry, इस कॉलेज से की थी पढ़ाई, ऐसे बने बिजनेस टाइकून

सार

टाटा संस के छठे अध्यक्ष और जाने-माने बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह 54 साल के थे। गुजरात से मुंबई आते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ और उनका निधन हो गया। उनके निधन पर कई बड़े नेता, बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी ने दुख जताया है।

करियर डेस्क : जाने-माने बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज 4 सितंबर, 2022 को एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसा क मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब वे अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य नदी चरोटी पुल पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसह हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। साइरस मिस्त्री फेमस बिजनेसमैन थे। उनकी उम्र 54 साल थी। जानें इतनी उम्र में कैसा रहा उनका करियर और कितनी की थी पढ़ाई...

साइरस मिस्त्री के बारें में
साइरस मिस्त्री टाटा संस के 6वें अध्यक्ष थे। रतन टाटा के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद दिसंबर 2012  उन्होंने यह पद संभालाय था। अक्टूबर 2016 में उन्हें पद से हटा दिया गया था। मिस्री की फैमिली कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और ऑटोमेशन बिजनेस में है। उनका कारोबार भारत और पश्चिम एशिया, अफ्रीका तक फैला हुआ है। उनकी गिनती बड़े-बड़े दिग्गज बिजनेसमैन में होती थी।

कितने पढ़े लिखे थे साइरस मिस्त्री
साइरस मिस्त्री का जन्म मुंबई में 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। साइरस चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। मुंबई के ही कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से उनकी स्कूलिंग हुई। बाद में वे लंदन चले गए और वहीं के इंपीरियल कॉलेज से साल 1990 में सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद 1996 में लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में इंटरनेशन एग्जीक्यूटिव में मास्टर किया। मिस्त्री ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद ही 1991 में पलोनजी ग्रुप में काम करना शुरू कर दिया था। 1994 तक शापूरजी पलोनजी ग्रुप के डायरेक्टर बना दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें
कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट के समय चार लोग थे गाड़ी में, देखें लिस्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है