जरूर पढ़ लें 4 अगस्त की ये बड़ी बातें, करेंट अफेयर्स के ये 10 सवाल हर सरकारी नौकरी एग्जाम में आएंगे काम

Published : Aug 04, 2020, 07:08 PM ISTUpdated : Aug 04, 2020, 07:13 PM IST
जरूर पढ़ लें 4 अगस्त की ये बड़ी बातें, करेंट अफेयर्स के ये 10 सवाल हर सरकारी नौकरी एग्जाम में आएंगे काम

सार

किसी भी सरकारी नौकरी परीक्षा या कॉम्पीटिशन एग्जाम में करेंट अफयेर्स सवाल हमेशा काम आते हैं। रोजाना दिन भर की बड़ी घटनाएं आपको मालूम होनी चाहिए। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को करेंटे अफेयर्स से जरूर अपडेट रहना चाहिए।

करियर डेस्क. Daily current affairs questions: दोस्तों आज 4 अगस्त को यूपीएसससी (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2019 (Civil Services 2019) मेन्स के नतीजे घोषित हो गए हैं। 800 से ज्यादा कैंडिडेट्स का अफसर(IAS officer)  बनने का सपना पूरा होगा। किसी भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari)  परीक्षा या कॉम्पीटिशन एग्जाम में करेंट अफयेर्स सवाल (Current Affairs Questions) हमेशा काम आते हैं। रोजाना दिन भर की बड़ी घटनाएं आपको मालूम होनी चाहिए। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को करेंटे अफेयर्स से जरूर अपडेट रहना चाहिए। इसलिए हम आपको छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज पेश कर रहे हैं।

आज 4 अगस्त के करेंट अफेयर्स क्विज में–राजस्थान सरकार और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है।


1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है?
a. मध्य प्रदेश   b. केरल
c. असम  d. तमिलनाडु

जवाब. a. मध्य प्रदेश

2. राजस्थान सरकार ने हाल ही में अति पिछड़ा वर्ग को राजस्थान न्यायिक सेवा में कितने प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दे दी है?
a. सात प्रतिशत  b. दस प्रतिशत
c. पांच प्रतिशत  d. दो प्रतिशत

जवाब. c. पांच प्रतिशत

3. हाल ही में किस राज्य सभा सांसद का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
a. अमर सिंह  b. राकेश सिन्हा
c. सुब्रमण्यम स्वामी  d. संजय सिंह

जवाब. a. अमर सिंह

4. विश्व संस्कृत दिवस-2020 निम्न में से किस दिन मनाया गया?
a. 15 जुलाई  b. 3 अगस्त
c. 5 जून  d. 2 अगस्त

जवाब.  b. 3 अगस्त

5.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘संजीवन’ (Sanjivan) नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
a. पंजाब  b. झारखंड
c. कर्नाटक  d. बिहार

जवाब. d. बिहार

6.  हरियाणा पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कितने फीसदी सीटें अब आरक्षित होगी?
a. 10 फीसदी   b. 30 फीसदी
c. 50 फीसदी   d. 75 फीसदी

जवाब. c. 50 फीसदी

7.  किस राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हाल ही में राज्यत सरकार के तीन राजधानी वाले योजना को मंजूरी दे दी है?

a. आंध्र प्रदेश  b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक   d. राजस्थान

जवाब. a. आंध्र प्रदेश  

8.  किस राज्य सरकार ने हाल ही में अपने अधिकारियों को 20 अगस्त 2020 से इंदिरा रसोई योजना शुरू करने का निर्देश दिया है?
a. पंजाब   b. राजस्थान
c. झारखंड  d. हिमाचल प्रदेश

जवाब. b. राजस्थान

9.  सिंगापुर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) ‘अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट’ आगामी पाँच वर्षों में प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने हेतु किस देश में 70 से 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है?

a. नेपाल   b. चीन
c. रूस    d. भारत

जवाब.d. भारत

10.  हाल ही में केंद्र सरकार ने चीन की सीमा से लगे किस राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है?

a. उत्तराखंड   b. हिमाचल प्रदेश
c. सिक्किम   d. अरुणाचल प्रदेश

जवाब. a. उत्तराखंड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद