DU 1st Merit List 2022: क्या आज आएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट, जानें कब

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। पहले और दूसरे फेज के एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट आज जारी हो सकती है। एडमिशन का रजिस्ट्रेशन करा चुके स्टूडेंट्स यहां समय और आगे की प्रॉसेस जानें..

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2022 6:00 AM IST

करियर डेस्क : क्या आज आ जाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) की पहली मेरिट लिस्ट? डीयू में पहली मेरिट लिस्ट (DU 1st Merit List 2022) का इंतजार कर रहे हर छात्र के मन में यही सवाल है। पहले यह लिस्ट कल ही यानी 18 अक्टूबर को ही जारी होने वाली थी लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया और जानकारी दी गई कि यह 19 अक्टूबर, 2022 को रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पहले और दूसरे फेज के लिए कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यूनिवर्सिटी की तरफ से शाम 5 बजे यह लिस्ट सामने आ जाएगी। डीयू में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।

डीयू एडमिशन का पूरा शेड्यूल
छात्र डायरेक्ट लिंक http://www.du.ac.in/ पर क्लिक कर भी अपना मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट आने के बाद छात्रों के पास 19 अक्टूबर यानी आज से 21 अक्टूबर, 2022 तक अपनी सीटों को  एक्सेप्ट करने का मौका रहेगा। 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2022 तक कॉलेज में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन का काम चलेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी। कैंडिडेट्स 24 अक्टूबर, 2022 तक अपना एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे।

पहले-दूसरे फेज के एडमिशन के बाद की प्रॉसेस
दिल्ली यूनिवर्सिटी पहले-दूसरे फेज के एडमिशन के बाद दूसरी मेरिट जारी करेगा। लेकिन उससे पहले 25 अक्टूबर 2022 को विश्वविद्यालय की तरफ से खाली बची सीटों की संख्या की सूचना दी जाएगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट रिलीज कर दी जाएगी। छात्रों के पास एक नवंबर, 2022 तक दूसरी मेरिट लिस्ट की सीटों को लॉक करने का मौका रहेगा। इसके बाद उन्हें जो सीटें अलॉट की जाएंगी, उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। 2 नवंबर, 2022 को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन का काम चलेगा और फिर एडमिशन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें
पहली कट ऑफ लिस्ट से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज, जहां से कर सकते हैं बीकॉम ऑनर्स

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले देखें टॉप कॉलेजों की लिस्ट

Share this article
click me!