DU Exam Postponed: यूनिवर्सिटी ने इन समेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई, UG और PG की परीक्षा स्थगित

Published : May 03, 2021, 11:23 AM IST
DU Exam Postponed: यूनिवर्सिटी ने इन समेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई, UG और PG की परीक्षा स्थगित

सार

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने वर्तमान COVID​​-19 स्थिति के मद्देनजर अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

करियर डेस्क.  कोरोना संक्रमण (Covid-19 cases) के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University Exam Postponed) ने कई समेस्टर की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (Exam Registration)) की प्रोसेस को बढ़ा दिया है। वहीं, महामारी को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने  UG और PG के फाइनल ईयर एग्जाम को भी पोस्टपोंड कर दिया है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने यूजी और पीजी कोर्स के चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स 7 मई शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नोटिफेकेशन जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 07.05.2021 तक शाम 5.00 बजे तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा किस मोड में होगी और कब होगी इसकी घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।

फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित
दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने वर्तमान COVID​​-19 स्थिति के मद्देनजर अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पहले ये परीक्षाएं मई में होनी थी, लेकिन अब इन परीक्षाओं (DU Exams) का आयोजन 1 जून को होगा। कुलपति अध्यक्षता में हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षाएं स्थगित कर 1 जून को आयोजित कराई जाएगी।

एग्जाम कराने की स्थिति नहीं- DUTA
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) ने इस फैसले से पहले वाइस-चांसलर को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण-अध्ययन जारी रखने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं है और एग्जाम कैंसिल करने और कक्षाएं निलंबन की मांग की थी। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!