Assam Polytechnic 2022 Result: आज आएगा असम पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स में चेक करें

तकनीकी शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस साल पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन मिलेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 02 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क : असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। शाम 4 बजे पीएटी का रिजल्ट (Assam PAT result 2022) घोषित कर दिया जाएगा। रविवार, 31 जुलाई, 2022 को राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु (Ranoj Pegu) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पॉलिटेक्निक परिणाम-2022 मंगलवार, 2 अगस्त, 2022 शाम 4 बजे तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) की तरफ से नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

How To Check Assam PAT result 2022

कब होगी काउंसलिंग
असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें संस्थान आवंटित किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। इसकी तारीख और समय का ऐलान रिजल्ट के बाद ऑफिशियल वेबसाइट और न्यूज पेपर में दी जाएगी। छात्र समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

कब हुई थी परीक्षा
तकनीकी शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस साल पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थीं। एंट्रेंस एग्जाम पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को असम के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
JEE Advanced 2022: 6 दिन बाद शुरू हो जाएगा जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या-क्या होगा जरूरी

Lucknow University UG Admission 2022 : लखनऊ यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी, यहां देखें टाइमटेबल

Share this article
click me!