एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सेशन रजिस्ट्रेशन शुरू, direct link से करें अप्लाई

Published : Mar 28, 2024, 02:55 PM IST
AIIMS INI SS July 2024 Session Registration

सार

AIIMS INI SS July 2024 Session Registration: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सेशन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और आवेदन करने का तरीका नीचे चेक करें।

AIIMS INI SS July 2024 Session Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने 27 मार्च, 2024 को एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सेशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक aiimsexams.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 अप्रैल

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल तक है। आवेदन का स्टेटस चेक 13 अप्रैल को की जा सकती है। जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल है।

22 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 22 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा और ऑनलाइन सीबीटी मोड के माध्यम से लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।

Direct link to apply for AIIMS INI SS July 2024 session

एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सेशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹4000/- + लागू लेनदेन परिवर्तन के रूप में भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Board 10th Result 2024 Via SMS: बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें, जानिए

Delhi School Result 2024: क्लास 3, 4, 6, 7 के लिए दिल्ली स्कूल रिजल्ट जारी, जानें चेक करने का तरीका, Direct Link

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर