AP ECET Exam 2023: एपी ईसीईटी का हॉल टिकट जारी, कैंडिडेट यहां से करें download

Published : Jun 12, 2023, 06:14 PM IST
ap ecet

सार

AP ECET Exam 2023: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET) का हॉल टिकट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट इसे cet.apsche.ap.gov.in/ECET से डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। जवाहरलाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी (JNTU) ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET 2023) का हॉल टिकट जारी कर दिया है। AP ECET 2023 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in/ECET से डाउनलोड कर सकते हैं।

एपी ईसीईटी 2023 (AP ECET 2023) 20 जून को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। कैंडिडेट अपने साथ एग्जाम हॉल में किसी भी तरह के गैजेट, मोबाइल, कैलकुलेट या स्मार्ट वॉच लेकर न जाएं।

ये भी पढ़ें UGC Net June 2023: यूजीसी नेट 2023 फेज-1 एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

AP ECET 2023 hall ticket: हॉल टिकट पर होंगी ये इनफॉर्मेशन
AP ECET 2023 हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। हॉल टिकट पर एग्जाम डेट और टाइम के साथ परीक्षा केंद्र और अन्य डीटेल्स भी होंगी। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन ECET हॉल टिकट साथ रखना जरूरी होगा। बिना हॉल टिकट के एग्जाम सेंटर में एट्री नहीं दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड 

AP ECET Exam 2023: CERAMIC टेक्नोलॉजी और बीएससी गणित एग्जाम नहीं
AP ECET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नई अपडेट के अनुसार, “CERAMIC टेक्नोलॉजी और B.Sc (गणित) के लिए ECET 2023 एगजाम कम एप्लीकेशन आने के कारण नहीं आयोजित किया जाएगा। एलिजिबिलिटी टेस्ट में मिले मार्क्स के अनुसार रैंक जारी की जाएगी। शर्त है कि कैंडिडेट को 10 जुलाई 2023 के भीतर मार्क्स डिक्लेरेशन भरना होगा।

एपी ईसीईटी हॉल टिकट 2023 करें डाउनलोड करें 

  • कैंडिडेट पहले AP ECET की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in/ECET पर जाएं।
  • डाउनलोड हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट को दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर, क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करें। 
  • AP ECET 2023 हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?