Bihar Board 10th Result 2025 Topper List: 97.80% मार्क्स के साथ साक्षी, अंशु और रंजन स्टेट टॉपर, Top 10 में 123 स्टूडेंट्स, देखें List

Published : Mar 29, 2025, 12:55 PM ISTUpdated : Mar 29, 2025, 03:26 PM IST
Bihar Board 10th Result

सार

BSEB Matric Result 2025 Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ गया। इस साल एक साथ 3 छात्र टॉपर्स बने हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट  रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2025 Topper List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 29 मार्च 2025 को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम घोषित किया, जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपना मैट्रिक एग्जाम रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा। नीचे देखें BSEB Matric Topper 2025 के नाम और उनके नंबर समेत पूरी डिटेल।

BSEB Matric Topper 2025: तीन टॉपर्स में दो लड़कियां, एक लड़का, मिले 489 मार्क्स

इस साल की बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट में कुल तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप हासिल किया है, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 टॉपर (BSEB Matric Topper 2025) छात्रों में साक्षी कुमारी, अंशू कुमारी और रंजन वर्मा हैं। तीनों छात्रों को 489 मार्क्स (97.80%) मिले हैं। बिहार बोर्ड के इतिहास में यह एक खास मौका है, जब लड़कियों ने टॉपर्स लिस्ट में दमदार प्रदर्शन किया है।

3 टॉपर छात्रों के नाम

रैंक 1: साक्षी कुमारी- 489 मार्क्स (97.80%)

रैंक 1: अंशू कुमारी- 489 मार्क्स (97.80%)

रैंक 1: रंजन वर्मा- 489 मार्क्स (97.80%)

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स के बारे में जानें

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉप 3 रैंक होल्डर के नाम और मार्क्स पर्सेंटेज

रैंक 1: साक्षी कुमारी, अंशू कुमारी, रंजन वर्मा (97.80 प्रतिशत)

रैंक 2: पुनित कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियांशु राज (97.60 प्रतिशत)

रैंक 3: मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडे, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन, रोहित कुमार (97.40 प्रतिशत)

Bihar Board Matric Topper List 2025 यहां देखें

Bihar Board 10th Result 2025 Topper List: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: टॉप-10 लिस्ट में 123 स्टूडेंट्स शामिल

इस बार के बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में कुल 123 छात्र टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुए हैं। इनमें 63 लड़के और 60 लड़कियां हैं। पहले पांच स्थानों पर 25 छात्रों ने कब्जा जमाया, जबकि छठे से दसवें स्थान के बीच 98 छात्र अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025?

  • जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर जाएं।
  • होमपेज पर "BSEB Matric Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

कब हुई थी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025?

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा तीन घंटे से कम समय की रही।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 के साथ और क्या हुई घोषणाएं?

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025के साथ ही शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर कीं। पिछली बार 82.91% छात्र परीक्षा में सफल रहे थे, इस साल के प्रतिशत को लेकर भी जल्द ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे जारी हो चुके हैं, अब टॉपर्स और सफल छात्रों के लिए अगला पड़ाव 11वीं में एडमिशन और भविष्य की तैयारी होगी। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र दो या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा देकर दोबारा पास होने का मौका है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है