
करियर डेस्क : मंगलवार दोपहर बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एक बार फिर छात्राओं ने टॉपर्स की लिस्ट में अपना कब्जा जमाया है। इंटर साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने पूरे प्रदेश में टॉप (Bihar Board 12th Science Topper Ayushi Nandan) किया है। आयुषि ने 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। उनका परसेंटेज 94.8 है। आयुषी खगड़िया जिले के मानसी मटिहानी की रहने वाली हैं। वह आर लाल कॉलेज की छात्रा है। 10वीं में भी आयुषी ने टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। तब उन्हें 9वीं रैंक मिली थी।
पिता बेचते हैं दूध, बेटी बन गई टॉपर
मानसी प्रखंड में आने वाले मटिहानी गांव आज खुश है, क्योंकि उसकी बेटी आयुषी नंदन ने टॉप किया है, वो भी साइंस में। बिहार का गौरव बनकर बेटी ने गांव का नाम रोशन कर दिया है। पूरा परिवार बेटी की इस सफलता पर गर्व कर रहा है। आयुषी के पिता विकास कुमार एक किसान हैं। उनका दूध का काम चलता है। घर पर जैसे ही पता चला कि बेटी बिहार में टॉप कर गई है, हर किसी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रह गया है। घर पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। गांव से लेकर रिश्तेदार तक घर पहुंच रहे हैं। आयुषी के साथ फोटो खिंचा रहे हैं।
IAS बनना चाहती हैं आयुषी नंदन
आयुषी नंदन अपनी इस सफलता पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वह हर दिन 8 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उन्हें यह यकीन था कि उनके नंबर काफी अच्छे आने वाले हैं लेकिन वह टॉप करेंगी, इसका भरोसा नहीं था। जैसे ही रिजल्ट आया परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाई। गांव के लोग घर पहुंच गए। हर किसी को देख आयुषी काफी खुश हैं। आयुषी आगे चलकर IAS अफसर बनना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi