BSEB 12th Topper 2025: केमेस्ट्री में 100/100, बायोलॉजी में 98! जानिए स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल का सीक्रेट फॉर्मूला, आटा चक्की चलाते हैं पिता

Published : Mar 25, 2025, 03:54 PM ISTUpdated : Mar 25, 2025, 03:56 PM IST
Bihar Board 12th result 2025 state topper priya jaiswal marksheet

सार

Bihar Board Inter Topper Priya Jaiswal: प्रिया जायसवाल ने बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप किया है। जानिए प्रिया जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स क्या हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय किन्हें दिया और भविष्य की योजनाएं क्या हैं।

Bihar Board 12th Topper 2025 priya jaiswal Marksheet: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार बेतिया की प्रिया जायसवाल ने साइंस स्ट्रीम में 484 अंक हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल बन गया। प्रिया जायसवाल राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय, हरनाटांड की छात्रा हैं। प्रिया जायसवाल ने मैट्रिक परीक्षा में भी 8 वां स्थान प्राप्त किया था। उसके पिता एक आटा चक्की मिल चलाते हैं।

बिहार इंटर टॉपर प्रिया जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

बिहार इंटर टॉपर प्रिया जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स शानदार हैं। उन्हें इंग्लिश में 97, हिंदी में 94, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 100 और बायोलॉजी में 98 मार्क्स मिले हैं। खास बात यह है कि केमिस्ट्री में उन्होंने पूरे 100 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनके पिता संतोष जायसवाल के अनुसार प्रिया बचपन से ही मेधावी रही हैं और उसने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। वह हर दिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई किया करती थी।

प्रिया जायसवाल ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय

बिहार इंटर टॉपर बनने के बाद प्रिया जयसवाल के परिवार, शिक्षकों और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया और कहा कि उनकी मेहनत और सहयोग से ही यह संभव हुआ।

बिहार 12वीं के टॉपर्स को आकर्षक पुरस्कार देती है राज्य सरकार

बिहार सरकार ने 12वीं के टॉपर्स के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाएगा, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर मिलेगा।

डॉक्टर बनाना चाहती हैं बिहार इंटर टॉपर प्रिया जायसवाल

अपनी आगे की योजना के बारे में प्रिया ने बताया कि वह डॉक्टर बनाना चाहती हैं और इसके लिए पूरी मेहनत करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से बेतिया जिले का नाम रोशन हुआ है और यह साबित हुआ कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे। परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं और पूरे राज्य में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। "Submit" पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट
देश की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में हो गया ब्लंडर, फेल हो गए 400 M.Com छात्र!