BPSC 70th CCE 2024: वैकेंसी बढ़ी, अब 1957 पदों के लिए 28 सितंबर से करें आवेदन

Published : Sep 24, 2024, 02:25 PM ISTUpdated : Sep 24, 2024, 07:04 PM IST
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

सार

BPSC 70th CCE Exam 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 70th CCE परीक्षा 2024 के लिए वैकेंसी बढ़ाकर 1957 कर दी है। रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC 70th CCE Exam 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 70th CCE Exam 2024 के लिए Vacancy बढ़ा दी है। अब वैकेंसी की संख्या 1929 से बढ़कर 1957 हो गई है। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 28 सितंबर से होगी और 18 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स BPSC की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर Official Notification चेक कर सकते हैं।

BPSC 70th CCE Exam 2024: वैकेंसी डिटेल्स

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कई अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। वैकेंसी इस प्रकार है:

  • उप-विभागीय अधिकारी / वरिष्ठ उप कलेक्टर (बिहार प्रशासनिक सेवा) ( Sub-Divisional Officer / Senior Deputy Collector): 200 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) (Deputy Superintendent of Police): 136 पद
  • राज्य कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) (Assistant Commissioner of State Tax): 168 पद
  • विभिन्न विभागों में पदों की रिक्तियां: 174 पद
  • ग्रामीण विकास अधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा कैडर) (Rural Development Officer): 393 पद
  • राजस्व अधिकारी (बिहार राजस्व सेवा) (Revenue Officer): 287 पद
  • आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) (Supply Inspector): 233 पद
  • खंड अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी (अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग) (Block SC/ST Welfare Officer): 125 पद
  • विभिन्न विभागों के लिए रिक्तियां: 213 पद
  • खंड अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) (Block Minority Welfare Officer): 28 पद

BPSC 70th CCE Exam 2024 Official Notice Here

BPSC 70th CCE Exam 2024: आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए Steps फॉलो करने होंगे:

  • BPSC की Official Website bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "BPSC 70th CCE 2024 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
  • अब Application Form भरें।
  • Application Fee का पेमेंट करें।
  • सबमिट के बाद पेज को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी जरूर रखें।

BPSC 70th CCE Exam 2024: एप्लीकेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी के लिए: 600 रुपये
  • Bihar State के SC/ST, सभी महिला आवेदक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 150 रुपये
  • हर परीक्षा के लिए Biometric Fee: 200 रुपये
  • Official Notice और अन्य जानकारी के लिए BPSC की वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

बीरबल की मास्टरमाइंडिंग को लगा झटका, जब 5 सेकंड में Feet का पता नहीं चला!

हर दिन 10 घंटे पढ़ाई, 1 साल की मेहनत और UPSC टॉप कर IAS बन गई यह लड़की

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए