Published : Apr 04, 2023, 06:12 PM ISTUpdated : Apr 04, 2023, 06:14 PM IST
करियर डेस्क : अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं और टॉप कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम देने पड़ते हैं। इनमें पास होने के बाद ही आपका एडमिशन होता है। आइए जानते हैं भारत के टॉप इंजीनियरिंग एंट्रेंस के बारें में..
जेईई मेन नेशनल लेवल का इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। हर साल NTA इस एग्जाम को आयोजित करता है। इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए IIT, NIT, CFTI में एडमिशन मिलता है। साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में जेईई मेन आयोजित की जाती है।
26
JEE Advanced
जेईई मेन के टॉप 2.50 लाख रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस में शामिल होते हैं। यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। साल में सिर्फ एक बार ही आयोजित की जाती है। सीबीटी मोड पर होने वाले इस एग्जाम में तीन पेपर होते हैं, फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स...इसे पास करने के बाद आईआईटी में एडमिशन मिलता है।
36
WBJEE
वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। यह राज्य सरकारी की तरफ से आयोजित की जाती है। ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाला यह एंट्रेंस एग्जाम OMR बेस्ड होता है। इसमें कुल दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में मैथ्स और पेपर-2 में फिजिक्स -केमिस्ट्री होते हैं।
46
Karnataka Common Entrance Test (KCET)
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) राज्य सरकार की तरफ से आयोजित होती है। इसमें पास होने के बाद राज्य के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से B.E और B.Tech करने का मौका मिलता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पेपर 60 नंबर के होते हैं। 1 घंटा 20 मिनट का समय दिया जाता है। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है। हर सही उत्तर पर 1 नंबर मिलता है।
56
HT-CET
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र हेल्थ और टेक्निकल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Maharashtra Health and Technical Common Entrance Test) आयोजित की जाती है। इस एग्जाम के जरिए अलग-अलग इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। इंजीनियरिंग के कैंडिडेट्स को फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स का पेपर देना होता है।
66
Engineering Exams 2023
इन सबसे अलावा भी इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए कई एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जिनमें गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET), उत्तर प्रजेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (UPSEE), कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK), बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT), इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (EAMCET) जैसे एग्जाम शामिल हैं।