CBSE Board Exam 2025: आज 12वीं केमिस्ट्री और 10वीं की कई भाषाओं की परीक्षा, जानें जरूरी गाइडलाइन

Published : Feb 27, 2025, 09:11 AM ISTUpdated : Feb 27, 2025, 09:14 AM IST
cbse class 12 physics exam 2025 important instructions

सार

CBSE Class 10 12 Board Exam 2025: CBSE बोर्ड आज 12वीं केमिस्ट्री की परीक्षाएं और 10वीं की विभिन्न भाषाओं के पेपर आयोजित कर रहा है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानिए इस परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें और गाइडलाइन।

CBSE Class 10 12 Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12 की केमिस्ट्री परीक्षा और कक्षा 10 के विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा आज, 27 फरवरी 2025 को हो रही है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पूरे साल इसके लिए कड़ी मेहनत की है और अपने भविष्य को संवारने का सपना देखा है। CBSE बोर्ड परीक्षा को सुचारु और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए इस साल कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी और छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच (फ्रिस्किंग) होगी, जिससे किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। आज की परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, नियम और निर्देशों को जानने के लिए नीचे पढ़ें।

CBSE Class 12 Board Exam 2025: कक्षा 12 केमिस्ट्री का पेपर आज

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की कक्षा 12 की केमिस्ट्री परीक्षा आज, 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 9 में साइंस और सोशल साइंस की पढ़ाई दो लेवल पर, जानें क्या होगा फायदा

CBSE Board 10वीं की परीक्षा भी आज

  • आज कक्षा 10 की परीक्षा में उर्दू, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती और मणिपुरी भाषा के पेपर होंगे।

CBSE Board 10वीं और 12वीं छात्र क्या ले जा सकते हैं परीक्षा केंद्र?

छात्रों को परीक्षा के दौरान नीचे दी गई चीजें ले जाने की अनुमति होगी-

  • एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड
  • पारदर्शी पाउच में स्टेशनरी (पेंसिल, पेन, स्केल, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स)
  • ब्लू/रॉयल ब्लू इंक पेन, बॉलपॉइंट पेन या जेल पेन
  • राइटिंग पैड और एनालॉग घड़ी
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • मेट्रो कार्ड, बस पास और आवश्यक नकद राशि

CBSE Board परीक्षा सेंटर पर ले जाने में किन चीजों पर रोक?

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, स्मार्टवॉच, पर्स, धूप के चश्मे, हैंडबैग, और पाउच लाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- APAAR ID कार्ड क्या है? जानें इसके फायदे, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डाउनलोड करने का आसान तरीका

CBSE Board परीक्षा सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CBSE ने परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की कड़ी जांच और फिजिकल फ्रिस्किंग की जाएगी।

ड्रेस कोड का पालन जरूरी

  • नियमित (स्कूल) छात्र- स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य
  • प्राइवेट छात्र- हल्के और साधारण कपड़े पहन सकते हैं

44 लाख छात्र दे रहे हैं CBSE बोर्ड परीक्षा 2025

CBSE की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल देश और विदेश के 8,000 स्कूलों से करीब 44 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर