
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी।
सीबीएसई दसवीं कक्षा की पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को समाप्त होगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी है। दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाहरी परीक्षक की निगरानी में आयोजित की जाएंगी। दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित की जाएंगी।
cbse.gov.in वेबसाइट से विस्तृत समय सारिणी प्राप्त की जा सकती है। cbseacademic.nic.in वेबसाइट से प्रश्न पत्रों के नमूने प्राप्त किए जा सकते हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi