
CBSE Board Exams Twice A Year From 2026: सीबीएसई (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड के साथ मिलकर एक नई योजना पर चर्चा की है, जिसके तहत 2026 से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा सकती हैं। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए परीक्षा के दबाव को कम करना और उन्हें बेहतर तैयारी का मौका देना है।
अभी तक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होती हैं, लेकिन नए प्रस्ताव के तहत-
कम तनाव: एक ही परीक्षा पर निर्भर रहने की बजाय, छात्रों को दो मौके मिलेंगे।
बेहतर प्रदर्शन का अवसर: अगर पहली बार अच्छा स्कोर नहीं आया तो दूसरी परीक्षा में सुधार किया जा सकता है।
फेल होने का डर खत्म: सप्लीमेंट्री परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा देने का अतिरिक्त अवसर रहेगा।
ये भी पढ़ें- DRDO में इंटर्न बनने का मौका, जानिए योग्यता, कैसे-कहां करें अप्लाई, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
एक और बड़े फैसले के तहत, शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई को विदेशी स्कूलों के लिए "CBSE ग्लोबल करिकुलम" शुरू करने का निर्देश दिया है। यह नया कोर्स 2026-27 के सत्र से लागू किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस प्रस्ताव को जल्द ही जनता की राय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- BPSC 70वीं परीक्षा: विवादों के बीच आयोग ने शुरू की मुख्य परीक्षा की तैयारी, डेट की घोषणा जल्द
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi