Blood Moon 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को, डायरेक्ट आंखों से देखें या नहीं?

Published : Sep 06, 2025, 02:07 PM IST
Blood moon total lunar eclipse 2025

सार

Blood Moon 2025: ब्लड मून यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। जानें भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा और क्या इसे नंगी आंखों से देखना सुरक्षित है? वैज्ञानिक इसके बारे में क्या कहते हैं।

Total Lunar Eclipse 2025: रविवार 7 सितंबर 2025 की रात भारत समेत पूरे एशिया के आसमान में बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। ये नजारा होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण का, जिसे लोग आमतौर पर ब्लड मून के नाम से जानते हैं। इस दौरान चांद गहरे लाल रंग का नजर आएगा और यही कारण है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है। खगोलविदों और आकाश प्रेमियों के लिए यह घटना हमेशा से बेहद रोमांचक रही है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है और चांद का रंग लालिमा लिए हुए दिखाई देने लगता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी का वातावरण सूर्य की किरणों को मोड़कर लाल रोशनी को चांद तक पहुंचाता है, जबकि नीली रोशनी वातावरण में बिखर जाती है। इसी वजह से चांद खून जैसा लाल नजर आता है। जानिए भारत में चंद्र ग्रहण का नजारा कितने बजे से दिखेगा और इसे डायरेक्ट आखों से देख सकते हैं या नहीं?

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कब दिखेगा ?

भारत में यह चंद्र ग्रहण रात 10:01 बजे उपछाया चरण से शुरू होगा। इसके बाद 11:00 बजे से 12:22 बजे तक चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा और यह ब्लड मून का सबसे शानदार पल होगा। ग्रहण का समापन 8 सितंबर की रात 12:22 बजे होगा।

7 सितंबर पूर्ण चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?

इस बार का पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत, चीन और एशिया के दूसरे देशों में साफ-साफ दिखाई देगा। इसके अलावा अफ्रीका के पूर्वी हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में भी लोग इसे देख पाएंगे। यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में केवल आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा, जबकि अमेरिका इस नजारे से वंचित रहेगा।

ये भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को कितने बजे लगेगा? जानिए भारत पर असर, कहां-कहां आयेगा नजर

क्या इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को डायरेक्ट आखों से देख सकते हैं

वैज्ञानिकों के अनुसार 7 सितंबर को लग रहे पूर्ण चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे या उपकरण के भी नंगी आंखों से देखा जा सकता है। बस आसमान साफ होना चाहिए और आपके पास ऐसा स्थान होना चाहिए जहां से चांद स्पष्ट दिख सके। हालांकि अगर आप दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल करेंगे तो यह नजारा और भी शानदार दिखेगा।

अगस्त 2026 में लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

खास बात यह है कि यह साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले मार्च में भी एक पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ा था। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना अगले साल होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण का संकेत भी है। अगस्त 2026 में स्पेन और आइसलैंड समेत यूरोप के कुछ हिस्सों में दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण 2025 कब लगेगा? 7 सितंबर Lunar Eclipse से जुड़े हर सवाल का जवाब पढ़ें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है