DU UG Admissions 2023: स्पेशल स्पॉट राउंड शेड्यूल du.ac.in पर जारी, ये कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई

Published : Sep 15, 2023, 12:28 PM ISTUpdated : Sep 15, 2023, 02:19 PM IST
DU UG Admissions 2023 Special spot round schedule out

सार

DU UG Admissions 2023: डीयू यूजी एडमिशन 2023 स्पेशल स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वैसे स्टूडेंट्स जो डीयू में पढ़ने का सपना देख रहे हैं और अबतक किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है, आवेदन कर सकते हैं। पूरा शेड्यूल नीचे चेक कर सकते हैं।

DU UG Admissions 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू यूजी प्रवेश 2023 विशेष स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट du.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, खाली सीटों की जानकारी 18 सितंबर, 2023 को दी जाएंगी। उम्मीदवार 18 सितंबर से 20 सितंबर, 2023 तक स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

DU UG Admissions 2023: 24 सितंबर तक कर सकते हैं फीस पेमेंट

स्पेशल स्पॉट एलोकेशन की घोषणा 21 सितंबर, 2023 को की जाएगी और उम्मीदवार 21 सितंबर से 22 सितंबर, 2023 तक अलॉट सीट एक्सेप्ट कर सकते हैं। कॉलेज 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफाइ और अप्रूव कर सकते हैं। एडमिशन फीस का भुगतान 24 सितंबर, 2023 तक किया जा सकता है।

DU UG Admissions 2023 Special Spot Round Schedule Check Here

DU UG Admissions 2023: ये अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस-2023 के लिए आवेदन किया था और स्पेश्ल स्पॉट एडमिशन राउंड की घोषणा की तिथि पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है, वे इस प्रक्रिया भाग ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड - I/II में सीट अलॉट की गई थी, वे भी इस राउंड में भाग ले सकेंगे।

DU UG Admissions 2023: स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड में अलॉट सीट पर एडमिशन लेना अनिवार्य

अभ्यर्थी को स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड में अलॉट सीट पर एडमिशन लेना अनिवार्य होगा। स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफलता पर यूओडी में एडमिशन के लिए उम्मीदवार की पात्रता समाप्त हो जाएगी। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

BPSC 67th Mains Result 2023 declared: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Engineers Day 2023: संघर्ष भरी है देश की पहली महिला इंजीनियर की कहानी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद