GATE 2026: इस बार होंगे 30 पेपर, जानें नए बदलाव और रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल

Published : Sep 03, 2025, 03:09 PM IST
GATE 2026 new changes

सार

GATE 2026 New Changes: गेट 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस बार परीक्षा में कई अहम बदलाव किए गए हैं। जानें आवेदन करने की लास्ट डेट, पात्रता मानदंड, नए जोड़े गए पेपर्स और अप्लाई करने का आसान तरीका।

GATE 2026: इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा एग्जाम GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी कर रहा है और नोटिफिकेशन के साथ कई बड़े बदलाव भी सामने आए हैं। अगर आप GATE 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन डेट्स, एग्जाम पैटर्न और नए पेपर्स की जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लिकेशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रखें।

GATE 2026 से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स

  • आवेदन की शुरुआत: 28 अगस्त 2025
  • बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख: 26 सितंबर 2025
  • लेट फीस के साथ आखिरी तारीख: 9 अक्टूबर 2025
  • एग्जाम डेट्स: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
  • रिजल्ट की घोषणा: 19 मार्च 2026

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • वे छात्र जो ग्रेजुएशन के तीसरे साल में हैं।
  • जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में मान्यता प्राप्त डिग्री पूरी कर ली है।
  • आवेदन केवल GOAPS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- GATE 2026 स्कोर से कौन-कौन सी PSU कंपनियों में मिल सकती है नौकरी? देखें लिस्ट

GATE 2026 में क्या नए बदलाव हुए हैं?

इस बार परीक्षा पैटर्न में एक खास बदलाव किया गया है। एनर्जी साइंस (XE-I) पेपर को इंजीनियरिंग साइंस (XE) कैटेगरी में जोड़ा गया है। यानि अब कुल पेपर्स की संख्या 30 हो गई है। पिछले कुछ सालों में भी GATE में कई नए पेपर जुड़े थे जिसमें-

  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (BM)
  • एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग (ES)
  • ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (XH)
  • जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (GE)
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)
  • नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग (NM) शामिल हैं।

गेट 2026: एप्लीकेशन फीस कितनी है?

GATE परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को बिना लेट फीस के 1,000 रुपए प्रति पेपर भरना होगा। अगर वे लेट फीस के साथ फॉर्म भरते हैं तो फीस 1,500 प्रति पेपर हो जाएगी। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए बिना लेट फीस के एप्लीकेशन फीस 2,000 रुपए प्रति पेपर है, जबकि लेट फीस के साथ यह 2,500 रुपए प्रति पेपर देनी होगी।

GATE स्कोर से क्या फायदे मिलते हैं?

GATE स्कोर सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि यह आपके करियर के कई रास्ते खोल देता है। इससे आप एमटेक और डायरेक्ट पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं। सरकारी फंडिंग वाले संस्थानों में रिसर्च और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन मिलता है। कई PSUs (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर को स्वीकार करते हैं।

ये भी पढ़ें- GATE 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू: जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म और कितनी लगेगी फीस?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?