GATE Result 2024: गेट रिजल्ट आज, जानें कैसे चेक करें? स्कोरकार्ड 23 मार्च को

Published : Mar 16, 2024, 11:33 AM ISTUpdated : Mar 16, 2024, 06:16 PM IST
GATE result 2024

सार

GATE रिजल्ट 2024 आज, 16 मार्च, 2024 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें। 

GATE Result 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु 16 मार्च, 2024 को GATE रिजल्ट 2024 जारी करेगा। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के रिजल्ट की घोषणा होने पर परीक्षा में शामिल उम्मीदवार IISC GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। GATE 2024 स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को जारी किया जायेगा।

कब हुई थी परीक्षा

GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 16 फरवरी को जारी की गईं और प्रोविजनल आंसर की 19 फरवरी, 2024 को जारी की गई। आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2024 तक थी। फाइनल आंसर की 15 मार्च, 2024 को जारी की गई थी।

GATE 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें

जो उम्मीदवार GATE परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • IISC GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध GATE रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें, इसके बाद रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

गेट क्वालिफाई करने के बाद इन कोर्सेज में एडमिशन

GATE का आयोजन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक, साइंस और ह्यूमैनिटीज में मास्टर प्रोग्राम और इंजीनियरिंग, साइंस और ह्यूमैनिटीज की प्रासंगिक ब्रांचेज में डॉक्टरेट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार आईआईएससी गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UP Board 10वीं, 12वीं आंसरशीट मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू, करीब डेढ़ लाख एग्जामिनर 260 केंद्रों पर चेक करेंगे कॉपी

SEBI Recruitment 2024: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 13 अप्रैल से, योग्यता, चयन प्रक्रिया, उम्र सीमा जान लें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर