CLAT 2026 टॉपर गीताली गुप्ता का पहला रिएक्शन कैसा था? देखें वायरल वीडियो और जानें 3 सक्सेस मंत्र

Published : Dec 20, 2025, 01:31 PM ISTUpdated : Dec 20, 2025, 01:37 PM IST
Geetali Gupta CLAT 2026 Topper

सार

Geetali Gupta CLAT Topper 2026: CLAT 2026 टॉपर गीताली गुप्ता का रिजल्ट देखने के बाद पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखें और जानें AIR 1 हासिल करने वाले उनके 3 सफलता मंत्र और तैयारी का तरीका।

CLAT 2026 Topper Geetali Gupta: राजस्थान के श्री गंगानगर की 17 साल की गीताली गुप्ता ने CLAT 2026 में 112.75 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 बनकर सबको हैरान कर दिया। अपना रिजल्ट देखने के बाद, जो उनका रिएक्शन था सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यही नहीं उनकी तैयारी का तरीका जानकार भी आप चौंक सकते हैं। गीताली गुप्ता ने कभी रातों-रात पढ़ाई का रास्ता नहीं अपनाया। उनका मंत्र हमेशा साफ था, दिन के लिए जो टास्क तय हैं, उन्हें पूरी तरह निपटाओ। परीक्षा खत्म होने के बाद उनका पहला अनुभव आश्चर्य और हल्के संदेह का था। गीताली गुप्ता के अनुसार उन्हें पेपर आसान लगे, लेकिन दूसरों की राय ने थोड़ी कठिनाई का एहसास दिला दिया। CLAT 2026 टॉपर गीताली गुप्ता का रिजल्ट देखने के बाद का रिएक्शन नीचे देखें-

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्रा हैं CLAT 2026 टॉपर गीताली गुप्ता

गीताली गुप्ता अभी 12वीं में पढ़ रही हैं और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्रा हैं। पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश उनके पसंदीदा विषय हैं। उन्हें बहस करना और सिविक्स, पॉलिटिकल साइंस पसंद हैं, इसलिए लॉ में रुचि हुई। इतना ही नहीं साइंस स्ट्रीम न होने के बावजूद उन्हें मैथ्स पसंद है। यही हुनर CLAT के क्वांटिटेटिव सेक्शन में भी उनके काम आया।

गीताली गुप्ता की CLAT प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

गीताली गुप्ता ने CLAT की तैयारी कक्षा 11 में शुरू की थी। शुरू में तैयारी बस पेपर समझने तक ही सीमित थी। असली मेहनत CLAT 2025 के बाद शुरू हुई। बोर्ड एग्जाम और CLAT की तैयारी को उन्होंने स्कूल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की मदद से बैलेंस किया। अगर क्लास मिस हो जाती थी तो रिकॉर्डेड सेशन देख लेती थी, इससे कोई दिक्कत नहीं हुई। जनरल नॉलेज उनके लिए चुनौती रहा। लॉजिकल रीजनिंग में भी शुरुआत में दिक्कत आई, लेकिन मॉक टेस्ट और एनालिसिस ने उन्हें मजबूत बनाया।

NLU बैंगलोर में एडमिशन का सपना, बताए सफलता के तीन मंत्र

CLAT टॉपर गीताली गुप्ता ने लॉ एडमिशन के लिए NLU बैंगलोर को अपने पहले ऑप्शन में रखा है। उनकी सफलता के तीन मुख्य मंत्र हैं- गलतियों और सही को समझना, कंसिस्टेंसी और खुद पर दया और मेंटर्स पर भरोसा रखना। तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल संतुलित रखा। साल के बीच में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम थोड़े समय के लिए बंद भी कर दिया था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है