HP 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड में 74.61% छात्र पास, Direct Link

Published : May 07, 2024, 10:52 AM ISTUpdated : May 07, 2024, 01:18 PM IST
HP 10th Result 2024

सार

HP 10th Result 2024 Link: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा आज, 7 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। 74.61% छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं।डायरेक्ट लिंक नीचे है।

HP 10th Result 2024 out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आज, 7 मई, 2024 को एचपी 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा सुबह 10:30 बजे कर दी गई। कुल 74.61% छात्र पास हुए हैं। इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां हैं। परीक्षा में शामिल छात्र एचपीबीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट अपने बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। बता दें कि HP 10th Result 2024 की घोषणा बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट के लिए आयोजित एक प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से की। जिसमें आवेर ऑल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत, डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट, टॉपर समेत अन्य जरूरी डिटेल्स भी शेयर किये गये।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट ओवर व्यू

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में रजिस्टर्ड कुल छात्र- 91622

परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या - 91130

परीक्षा में पास कुल छात्रों की संख्यर- 67988

परीक्षा में असफल कुल छात्रों की संख्या- 12613

HP 10th Result 2024 Direct Link

HPBOSE 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट चेक करने के छात्र नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट की एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ब्रांच दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए अपने स्कोर कार्ड की एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा कब हुई थी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 2 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। 90000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर