
HP Board 12th Class Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आखिरकार 12वीं कक्षा के छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आज, 17 मई 2025 को दोपहर 12 बजे, HPBOSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया है। इस साल कुल 86,373 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 71,591 छात्र सफल हुए हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है। जो छात्र इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना HP Board 12th Result 2025 ऑनलाइन देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड अब छात्रों की सहूलत के लिए उनके सर्टिफिकेट्स की कॉपियां डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवा रहा है। यह रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया, जिसमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार महक ने टॉप किया है। मेहक ST. D R पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट की छात्रा हैं। उन्होंने 97.2% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। महक की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। HPBOSE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महक के नाम की घोषणा करते हुए उनकी सफलता की सराहना की।
HP Board 12th Class Result 2025 Direct Link
परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि HPBOSE 12th एग्जाम की शुरुआत 4 मार्च 2025 को हुई थी और 29 मार्च 2025 तक चली थी। परीक्षा सभी दिनों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक। पहला पेपर: इकोनॉमिक्स का था जबकि लास्ट पेपर डांस (कथक/भरतनाट्यम) का था।
अगर कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या पुनः निरीक्षण (Re-inspection) करवाना चाहता है, तो वह अपने स्कूल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।