IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, भरे जाएंगे 4045 पद, ऐसे करें अप्लाई

Published : Jul 01, 2023, 07:57 PM IST
ibps bharti

सार

IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 4045 पदों पर भर्ती की जानी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर अप्लाई कर सकते हैं।  

एजुकेशन डेस्क। बैंकिंग सेक्टर में जॉब की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। आबीपीएस (IBPS) की ओर से क्लर्क भर्ती 2023 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है।

 4045 पदों पर आईबीपीएस क्लर्क भर्ती
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दो लेवल प्रिलिम्स और मेंस होनी है। इन दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले कैंडिडेट्स को ही अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 में कुल 4045 पदों पर भर्ती की जानी है।  

ये भी पढ़ें. IBPS RRB Recruitment Notification 2023: बैंक पीओ और क्लर्क के पदों पर निकलीं 8600 भर्तियां, यहां देखें direct link

IBPS Clerk Recruitment 2023: 850 रुपये एप्लीकेशन फीस 
आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए एप्लीकेशन फीस निर्धारित कर दी गई है। जनरल कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस 850 रुपये पेमेंट करनी होगी। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, और पूर्व सैनिक (ईएक्सएसएम) कैंडिडेट्स क लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये पेमेंट करनी होगी।

ये भी पढ़ें. EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल स्कूलों में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 4 हजार पद, यहां करें अप्लाई

IBPS Clerk 2023 के लिए एज लिमिट
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के एग्जाम के लिए एड लिमिट तय कर दी गई है। क्लर्क भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की एज 20 से 28 वर्ष की बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट अप्लाई करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जरूर पढ़ लें। 

IBPS Clerk Bharti 2023 के लिए करें अप्लाई

  • कैंडिडेट पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर लॉगिन करें। 
  • होम पेज पर आकर आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैडिडेट्स अपनी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद अपने खाते में लॉगइन करें और एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें। 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फिर इसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट कर पेज डाउनलोड करं और प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर