IBPS RRB Clerk Result 2023 Out: ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स के नतीजे www.ibps.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक

Published : Sep 02, 2023, 09:22 AM ISTUpdated : Sep 02, 2023, 09:34 AM IST
IBPS RRB Clerk Result 2023 Out

सार

IBPS RRB Clerk Result 2023 Out: कार्यालय सहायक परिणाम ibps.in पर जारी कर दिये गये हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे उपलब्ध है।

करियर डेस्क. IBPS RRB Clerk Result 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। ऑफिस असिस्टेंट के रिजल्ट उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की गई थी। इसके लिए एडमिट कार्ड 26 जुलाई, 2023 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा सितंबर में निर्धारित है। इन रिक्तियों के लिए साक्षात्कार अक्टूबर/नवंबर में होंगे।

IBPS RRB Clerk Result 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

IBPS RRB result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें ?

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप 'बी' - कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) परिणाम पर क्लिक करें।
  • अब, रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, और अपनी ब्रांच दर्ज करें।
  • रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

IBPS RRB result 2023: अगस्त में हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में उतीर्ण कैंडिडेट अब मुख्य परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा सितंबर में निर्धारित है। इन रिक्तियों के लिए साक्षात्कार अक्टूबर/नवंबर में होंगे। आरआरबी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंकों में क्लर्क, अधिकारी स्केल I, II और III के 8000 पदों पर योग्य और चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। 

IBPS RRB result 2023:कब होगी मुख्य परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा की तारीखों का उल्लेख एडमिट कार्ड में किया जाएगा। रिजल्ट जारी किये जाने के बाद अब जल्द ही लेटेस्ट अपडेट आने की संभावना है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर