Published : Aug 10, 2025, 09:34 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 09:07 AM IST
Independence Day 2025 पर जानिए देश सेवा के 5 सबसे दमदार सरकारी करियर ऑप्शंस के बारे में। इन सरकारी नौकरियों से जुड़े लोग सीधे तौर पर देश को टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और प्रशासन में आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
हर साल 15 अगस्त को जब हम तिरंगा फहराते हैं, तो उन लाखों लोगों को भी याद करते हैं जो देश के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। भारत को दुनिया के सामने एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सुरक्षित देश के तौर पर खड़ा करने में कुछ सरकारी संस्थाएं और सेवाएं बड़ी भूमिका निभाती हैं। जानिए ऐसी 5 सरकारी नौकरियों के बारे में जो सीधे तौर पर भारत को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। अगर आप देश सेवा के साथ एक शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो इन क्षेत्रों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
27
DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन): देश की रक्षा ताकत बढ़ाने में अहम
ये संस्था सेनाओं के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाकर उन्हें आधुनिक बनाती है। यानी DRDO भारत की रक्षा ताकत बढ़ाने के लिए मिसाइल, हथियार, डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च पर काम करता है।
योग्यता: इंजीनियरिंग, साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में डिग्री।
रोल: डिफेंस रिसर्च, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, मिलिट्री के लिए नई मशीनें डिजाइन करना।
37
ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन): देश की स्पेस टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी इनके हाथ
यहां काम करने वाले साइंटिस्ट और इंजीनियर्स देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं। ISRO यानी Indian Space Research Organisation वो संस्था है जिसने भारत को चांद और मंगल तक पहुंचाया।
योग्यता: इंजीनियरिंग, साइंस ग्रेजुएट्स, टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार।
RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग): अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा की संभालते हैं जिम्मेदारी
RAW एजेंट्स छुपकर काम करते हैं और देश के दुश्मनों से हमें बचाते हैं। RAW भारत की खुफिया एजेंसी है, जिसका काम है देश की सुरक्षा करना, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।
योग्यता: UPSC के जरिए सलेक्शन, सीनियर पुलिस या सेना अधिकारियों की भर्ती भी होती है।
रोल: इंटेलिजेंस कलेक्ट करना, आतंकवाद और जासूसी रोकना, विदेशी मिशनों में सहयोग।
57
Civil Services (IAS, IPS, IFS व अन्य): प्रशासनिक कानून-व्यवस्था के असली हीरो
ये अधिकारी सिस्टम को जमीन पर लागू करने वाले असली हीरो होते हैं। IAS, IPS जैसे अफसर देश की नीति बनाते हैं और कानून-व्यवस्था संभालते हैं।
योग्यता: UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है।
रोल: प्रशासनिक जिम्मेदारी, कानून का पालन करवाना, विकास योजनाएं लागू करना।
67
Armed Forces (सेना, नौसेना, वायुसेना): देश की सुरक्षा के प्रहरी
भारत की सुरक्षा की सबसे पहली दीवार भारतीय सेना है। चाहे बॉर्डर पर खड़ा सिपाही हो या एयरफोर्स का फाइटर पायलट, सभी अपने जीवन को देश के लिए समर्पित करते हैं।
रोल: देश की सुरक्षा, युद्ध की तैयारी, आपातकाल में राहत कार्य।
77
देश की सेवा सिर्फ सीमा पर जाकर ही नहीं होती और भी हैं तरीके
देश की सेवा सिर्फ सीमा पर जाकर ही नहीं होती, बल्कि इन सभी संस्थाओं में काम करने वाले लोग अपने-अपने तरीके से भारत को आगे बढ़ाते हैं। Independence Day 2025 के मौके पर ऐसे जॉब ऑप्शंस को जानना और उन्हें अपनाना भी अपने देश के लिए एक योगदान हो सकता है।