भारतीय सेना में वेटरनरी अफसर बनने का सुनहरा मौका, सैलरी ₹1.20 लाख तक, जल्दी करें आवेदन

Published : May 12, 2025, 02:01 PM IST
Indian Army Veterinary corps recruitment 2025

सार

Indian Army Veterinary Corps Officer Recruitment 2025: भारतीय सेना में वेटरनरी अफसरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। B.V.Sc या B.V.Sc & AH डिग्री वाले युवा 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹1,20,000 तक सैलरी मिलेगी।

Indian Army Recruitment 2025: देशभक्ति सिर्फ सीमा पर खड़े होकर ही नहीं निभाई जाती, बल्कि सेना के हर अंग में योगदान देकर भी देश की सेवा की जा सकती है। अब ऐसे ही एक खास मौके की घोषणा हुई है, जो वेटरनरी साइंस की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए है। भारतीय सेना ने रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (RVC) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ऐसे समय में निकली है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीमा पर हालात संवेदनशील हैं। सेना की इस नई पहल को देश की सुरक्षा तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Indian Army Veterinary Corps Officer Recruitment: क्या है रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर?

भारतीय सेना का RVC वह विशेष शाखा है जो सेना में काम आने वाले जानवरों जैसे घोड़े, खच्चर और डॉग्स की देखभाल, ट्रेनिंग और हेल्थ मैनेजमेंट का जिम्मा उठाती है। सेना की ऑपरेशनल क्षमता को बनाए रखने में वेटरनरी ऑफिसर्स का योगदान बेहद अहम होता है।

Veterinary Corps Officer Recruitment 2025 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरनरी साइंस (B.V.Sc या B.V.Sc & AH) की डिग्री हासिल की हो। भारतीय नागरिकों के अलावा, नेपाली नागरिक और वे शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसना चाहते हैं (जैसे पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा आदि से आए हुए लोग), भी पात्र हैं। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को भारत सरकार से पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Veterinary Corps Officer Recruitment 2025 Age Limit: उम्र सीमा

Veterinary Corps Officer Recruitment 2025  के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 26 मई 2025 तक 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

How to Apply Veterinary Corps Officer Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑफलाइन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे उम्र, डिग्री और नागरिकता का प्रमाण संलग्न करें।
  • तैयार आवेदन को साधारण या स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेजें:

Directorate General Remount Veterinary Services (RVC-1)

QMG Branch, Integrated HQ of MoD (Army)

West Block 3, Ground Floor, Wing-4

RK Puram, New Delhi - 110066

ध्यान दें: आवेदन 26 मई 2025 तक इस पते पर पहुंच जाना चाहिए।

Veterinary Corps Officer Salary: कितना मिलेगा वेतन?

चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने ₹80,000 से ₹1,20,000 तक की आकर्षक सैलरी मिलेगी, जिसमें शामिल होंगे:

बेसिक पे: ₹61,300 (पे लेवल 10B)

मिलिट्री सर्विस पे (MSP): ₹15,500

अन्य लाभ: डियरनेस अलाउंस (DA), किट मेंटेनेंस अलाउंस (KMA) और सभी आर्मी सुविधाएं

Veterinary Corps Officer Recruitment 2025: क्यों करें आवेदन?

सेना में ऑफिसर बनकर सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान की जिंदगी मिलती है। यह भर्ती खासतौर पर उन वेटरनरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका है, जो राष्ट्रसेवा के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। Veterinary Corps Officer Recruitment 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और फॉर्म डाउनलोड के लिए भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर