ISRO YUVIKA 2024: सेकंड सेलेक्शन लिस्ट जारी, Direct Link से चेक करें, 12 मई को इसरो केंद्रों पर करना होगा रिपोर्ट

Published : Apr 05, 2024, 08:52 PM IST
ISRO YUVIKA 2024 selections list link

सार

ISRO YUVIKA 2024: युविका 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है, उन्हें ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार 12 मई को अपने संबंधित इसरो केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

ISRO YUVIKA 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसरो युविका 2024 के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। यह सूची जिसमें दूसरी मेरिट लिस्ट शामिल है, ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। छात्र और अभिभावक युविका (युवा विज्ञान कार्यक्रम) की सेकंड सेलेक्शन लिस्ट ऑफिशियलवेबसाइट isro.gov.in/YUVIKA पर चेक कर सकते हैं।

ISRO YUVIKA 2024 Second Selections list Direct Link

12 मई को इसरो केंद्रों पर करें रिपोर्ट

युविका 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उन्हें ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार 12 मई को अपने संबंधित इसरो केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। इसरो युविका कार्यक्रम 13 से 24 मई, 2024 तक होने वाला है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के लिए यह कार्यक्रम 25 मई, 2024 समाप्त होगी।

सेलेक्शन लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in/YUVIKA पर जाएं।
  • होमपेज पर, "युविका-2024 के लिए चयनित छात्रों की दूसरी सूची" शीर्षक वाले लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • डॉक्यूमेंट को भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।

इसरो सेलेक्शन लिस्ट कैसे तैयार होता है?

इसरो सेलेक्शन लिस्ट विभिन्न मानदंडों के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें कक्षा 8 की परीक्षा में प्राप्त अंक, ऑनलाइन क्विज में प्रदर्शन, साइंस फेयर में भागीदारी, ओलंपियाड या समकक्ष में रैंक और खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां शामिल हैं।

युविका कार्यक्रम का उद्देश्य

इसरो के युविका कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस इनोवेशन में मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। यह एसटीईएम-आधारित रिसर्च और करियर में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें अंतरिक्ष साइंस और टेक्नोलॉजी में उभरते रुझानों में शामिल करना चाहता है।

इसरो युविका प्रोग्राम के लिए 1.25 लाख से छात्रों का रजिस्ट्रेशन

ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, 2023 में इसरो युविका प्रोग्राम के लिए 1.25 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ये भी पढ़ें

बिहार बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

UP Board Result 2024: UPMSP ने जारी किया अलर्ट नोटिस, स्टूडेंट्स, पैरेंट्स को दी फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की सलाह

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर