Worst Employee: ये है सबसे खराब कर्मचारी, 24 साल की नौकरी में सिर्फ 4 साल काम-20 साल छुट्टी

Published : Jun 29, 2023, 01:30 PM ISTUpdated : Jun 29, 2023, 02:14 PM IST
italy teacher1

सार

Worst Employee Of Italy: इटली ने अपने सबसे खराब कर्मचारी का नाम घोषित किया है। इस कर्मचारी ने 24 साल की नौकरी में सिर्फ चार साल ही काम किया और बाकी दिन लीव पर रही। 

एजुकेशन डेस्क। वैसे तो हर कंपनी में अच्छे और बुरे वर्कर्स होते हैं लेकिन इटली ने अपने सबसे खराब कर्मचारी का नाम जारी किया है। दरअसल इस कर्मचारी ने काम खराब नहीं किया है, बल्कि 20 सालों में कुछ काम ही नहीं किया है। ये एक टीचर है जो कि 20 साल से कभी सिक लीव तो कभी अन्य लीव का यूज कर छुट्टी पर ही रही। इस टीचर का नाम सिंजियो पाओलिना डी लियोल है। 

Worst Employee Of Italy: 24 साल में चार साल काम
सिंजियो पाओलिना डी लियो (56) को वेनिस के पास एक सेकेंडरी स्कूल में लिट्रेचर और फिलॉसफी पढ़ाने के लिए अपॉइंट किया गया था। 24 साल की नौकरी में वह केवल चार साल ही स्कूल आई बाकी दिन लीव पर ही रही। चार साल में भी उसके काम करने का रवैया ठीक नहीं रहा था। आखिरकार इस टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें, 15 साल से लगातार छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारी की नहीं बढ़ी एक भी सैलरी, नाराज होकर कर दिया IBM कंपनी पर केस

italy delclares worst employee name: डी लियो के खिलाफ स्टू़डेंट्स के ओरल टेस्ट के दौरान चैप्टर पढ़ाने, बेतरतीब तरीके से मार्किंग करने और स्टूडेंट्स से बुरा व्यहार करने को लेकर शिकायतें आई थीं। उसकी इन हरकतों के कारण स्टूडेंट्स ने भी एक बार स्ट्राइक कर दी थी। इटली सुप्रीम कोर्ट में डी लियो की ओर से तीन डिग्रियों का दावा करने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने उसे टीचिंग के लिए एलिजिबिल नहीं करार दिया।

ये भी पढ़ें, Elon Musk Salary: दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पानेवाले CEO बने एलन मस्क, एपल के टिम कुक को छोड़ा पीछे

who is italy worst employee: इटली के कई कर्मचारी पर लगे आरोप
डी लियो के अलावा भी कई एम्प्लाई हैं जिन पर इटली में जॉब के दौरान ठीक से काम नहीं करने के आरोप लगे हैं। 2021 में 66 साल के पब्लिक हेल्थ वर्कर साल्वातोर स्कुमेसे ने स्टेट के 5,38,000 यूरो का नुकसान किया था। उसने 15 साल तक कैटानजारो के पुगलीसे-सियासियो अस्पताल में फायर सिक्योरिटी अफसर के पद पर काम करने का झूठा दावा किया था। उसे सिर्फ एक बार अस्पताल में देखा गया था वह भी 2005 में जब वह अपने काम के कॉट्रैक्ट पर साइन करने गया था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!