
JAC 10th results 2024 out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। ओवर ऑल पास प्रतिशत 90.39% है। बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 19 अप्रैल को की गई। छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपना मैट्रिक रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मैट्रिक एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल कोड, रोल नंबर का उपयोग करें।
झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2024 में कृष्णा मुंडा बने टॉपर
जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की ज्योत्सना ज्योति को 500 में से 496 अंक मिले हैं, 99.2% प्रतिशत मार्क्स के साथ वह टॉपर बनी हैं।। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 रिजल्ट में ओवर ऑल पास प्रतिशत 90.39% है।
मैट्रिक रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91%, लड़के पीछे
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में ओवर ऑल पास प्रतिशत जहां 90.39% रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 91% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% है। छात्र-छात्राओं के बीच पास प्रतिशत का अंतर मामूली है।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024: 2 लाख से अधिक छात्रों को फर्स्ट डिवीजन
फर्स्ट डिवीजन: 2,05,110 छात्र
सेकंड डिवीजन: 1,53,733
थर्ड डिवीजन: 19,555 छात्र
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
jharresults.nic.in
JAC 10th Result 2024 Direct Link
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए? पासिंग मार्क्स
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में इस साल 4.2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इस साल परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत मार्क्स यानि 100 में 30 अंक हासिल करने होंगे।
कब, कहां मिलेगी झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 ऑरिजनल मार्कशीट
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 चेक कर रहे छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी मार्कशीट या स्कोरकार्ड प्रोविजनल है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 ऑरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्र को उनके संबंधित स्कूल से कलेक्ट करनी होगी।
ये भी पढ़ें