JAC 12th District Wise Result 2025: खूंटी बना टॉपर जिला, पलामू सबसे पीछे, देखें कुल 24 जिलों का पास प्रतिशत

Published : Jun 05, 2025, 04:07 PM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 04:09 PM IST
JAC 12th Arts Result District Wise

सार

JAC 12th Arts District Wise Pass Percentage 2025: JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, खूंटी जिला 99.53% के साथ सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला जिला बन गया है। छात्र देव तिवारी स्टेट टॉपर हैं। इस साल झारखंड बोर्ड आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 95.62% रहा।

JAC 12th Arts Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड ने इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार राज्य के छात्रों ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 95.62% छात्र पास हुए हैं, जो बीते साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। पिछली बार यह पास प्रतिशत 93.16% रहा था। जिला-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो खूंटी जिले ने इस बार सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए 99.530% के साथ टॉप स्थान हासिल किया है। इसके बाद सिमडेगा 99.130% और हजारीबाग 98.550% के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पलामू जिला 88.560% पास प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा।

JAC 12th Arts District Wise Pass Percentage 2025 (टॉप से नीचे तक)

रैंक जिला पास प्रतिशत

1 खूंटी 99.530%

2 सिमडेगा 99.130%

3 हज़ारीबाग 98.550%

4 गुमला 98.320%

5 लातेहार 98.030%

6 धनबाद 97.640%

7 डब्ल्यू सिंहभूम 97.500%

8 लोहरदगा 97.250%

9 रांची 97.190%

10 बोकारो 97.170%

11 रामगढ़ 96.790%

12 कोडरमा 96.740%

13 चतरा 96.400%

14 सरायकेला 96.070%

15  ई. सिंहभूम 95.610%

16 गिरिडीह 94.570%

17 दुमका 94.160%

18 जामताड़ा 94.080%

19 देवघर 93.240%

20 गढ़वा 92.630%

21 पाकुड़ 92.420%

22 साहेबगंज 92.230%

23 गोड्डा 89.560%

24 पलामू 88.560%

JAC 12th Arts Result 2025: इस बार कितने छात्रों ने दी परीक्षा और कितने हुए पास?

  • इस साल कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था
  • इनमें से 2,27,222 छात्र परीक्षा में शामिल हुए
  • 2,17,273 छात्र पास हुए
  • फर्स्ट डिवीजन: 1,07,867
  • सेकेंड डिवीजन: 1,04,314
  • थर्ड डिवीजन: 5,091

JAC 12th Arts 2025 टॉपर: देव तिवारी

रिजल्ट में साहिबगंज जिले के देव तिवारी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। देव ने 500 में से 481 अंक हासिल किए हैं और वह +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र हैं। वहीं आर एन +2 हाई स्कूल, पद्मा की छात्रा प्रेरणा कुमारी 470 नंबर हासिल कर सेकंड टॉपर बनी हैं जबकि +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र सूरज कुमार दास 500 में से 466 नंबर हासिल कर थर्ड टॉपर बने हैं।

ये भी पढ़ें- JAC 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर