JEE Advanced 2024 Exam date released, रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से, पूरा शेड्यूल, डिटेल चेक करें

Published : Nov 24, 2023, 10:38 AM ISTUpdated : Nov 24, 2023, 10:49 AM IST
JEE Advanced 2024

सार

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से jeeadv.ac.in पर शुरू होगी।

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 26 मई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

JEE Advanced 2024: रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल, 2024 को शाम 5 बजे समाप्त होगी। रजिस्टर्ड कैंडिडेटों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई, 2024 तक है। एडमिट कार्ड 17 मई को जारी किया जाएगा और 26 मई, 2024 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

JEE Advanced 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

JEE Advanced 2024: प्रोविजनल आंसर की 2 जून को

कैंडिडेटों की प्रतिक्रियाओं की प्रति 31 मई, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और प्रोविजनल आंसर की 2 जून, 2024 को प्रदर्शित की जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून, 2024 को बंद हो जाएगी। फाइनल आंसर की और रिजल्ट 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 जून से

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू होगा और 10 जून, 2024 को समाप्त होगा। एएटी परीक्षा 12 जून को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 15 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

जोसा काउंसलिंग 10 जून से संभावित

संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) 2024 प्रक्रिया संभवतः 10 जून, 2024 को शुरू होगी। अधिक संबंधित डिटेल के लिए कैंडिडेट जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in  चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

SSC Constable GD Exam 2024: रजिस्ट्रेशन आज से, योग्यता, फीस समेत जानें आवेदन का सही तरीका

CBSE Class 10, 12 Board Exams 2024 डेटशीट पर लेटेस्ट अपडेट, छात्र यहां चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें