वायलिन छोड़ किताबों से दोस्ती, कौन है JEE Advanced की गर्ल टॉपर देवदत्ता माझी ?

Published : Jun 03, 2025, 10:53 AM ISTUpdated : Jun 03, 2025, 10:55 AM IST
JEE Advanced 2025 topper story

सार

JEE Advanced Topper Story: जेईई एडवांस्ड 2025 में पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी ने बिना कोचिंग के ऑल इंडिया 16वीं और देश की टॉप गर्ल रैंक हासिल की। जानिए उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी, सेल्फ स्टडी टिप्स और IISC Bangalore में पढ़ने का सपना।

JEE Advanced Result 2025: कहते हैं मेहनत करते रहो सफलता एक न एक दिन कदम चूम लेगी। ये कहावत पश्चिम बंगाल के कटवा की रहने वाली देवदत्ता माझी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। उन्होंने JEE Advanced में शानदार सफलता हासिल की। 312 अंकों के साथ ऑल इंडिया में 16वीं और लड़कियों में पूरे देश में पहली रैंक पाई। बता दें, माझी ने 2023 में माध्यमिक परीक्षा में भी टॉप कर सुर्खियां बटोरी थी।

IISC Bangalore में पढ़ने का सपना

माझी कटवा के दुर्गादासी चौधुरानी बालिका उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। उनका सपना है, वह AI और रोबोटिक्स रिसर्च की पढ़ाई IISC Bangalore से करें। राज्य का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें बधाई दी है।

बिना कोचिंग के पास की परीक्षा

देवदत्ता माझी ने सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उन्होंने ये मुकाम सेल्फ स्टडी से हासिल किया है। परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग सेंटर की मदद नहीं ली। हालांकि ऑनलाइन एक्सपर्ट्स की सलाह और कई मॉक टेस्ट दिये। वह हर दिन 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थीं। परीक्षा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया और हर तरह के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। यहां तक वह किसी शादी-पार्टी में भी शरीक नहीं हुई। माझी ने विद्यार्थियों को सलाह दी, परीक्षा कोई भी हो नियमित अभ्यास जरूरी है।

पसंदीदा हॉबी से भी बनाई दूरी

देवदत्ता ने JEE की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर दिया था। वह वायलिन बजाती थीं लेकिन जेईई के लिए इससे भी दूरी बना ली। वह कई महीनों तक इससे दूर रही। घर पर भी जब कोई बात होती तो वह केवल पढ़ाई की बात करती थीं। खैर, देवदत्ता उन सभी लड़कियों और छात्रों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। जिनके पास संसाधनों की कमी है। देवदत्ता सीख देती हैं, मुश्किल जाहे जितनी भी हो। अगर लगन सच्ची है तो सफलता जरूर मिलेगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर