
JEE Main 2025: Joint Entrance Examination (JEE) Main 2025 के सेशन 2 में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। NTA (National Testing Agency) की ओर से जारी JEE Main 2025 Session 2 Final Answer Key के अनुसार इस बार दो सवाल ड्रॉप कर दिए गए हैं, यानी हटाए गए हैं। यह आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। दो सवाल ड्रॉप किए जाने के बाद अब हर छात्र के मन में सवाल उठ रहा है कि इसका उनके रिजल्ट पर क्या असर पड़ेगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो जानिए कि इसका रिजल्ट पर क्या असर होगा?
एनटीए ने फाइनल आंसर की में दो फिजिक्स के सवालों को अमान्य (Dropped Questions) घोषित कर दिया है।
| विषय | सवाल ID | परीक्षा तिथि और शिफ्ट |
| फिजिक्स | 347577562 | 3 अप्रैल, शिफ्ट 1 (डोमेस्टिक) |
| फिजिक्स | 347577939 | 3 अप्रैल, शिफ्ट 1 (इंटरनेशनल) |
NTA की पॉलिसी के मुताबिक, ड्रॉप किए गए सवालों के लिए सभी छात्रों को पूरे नंबर (4 मार्क्स) मिलेंगे, चाहे आपने सवाल का जवाब दिया हो या नहीं।
JEE Main 2025 के लिए NTA मार्किंग स्कीम की बात करें, तो MCQ Questions के लिए सही जवाब पर +4 मार्क्स, गलत जवाब पर -1 मार्क्स, बिना उत्तर दिए गए पर 0 मार्क्स हैं। अगर एक से ज्यादा विकल्प सही हों, तो किसी भी सही विकल्प को चुनने पर फुल मार्क्स दिए जाएंगे। वहीं अगर सारे विकल्प सही हों, जिसने भी अटेंप्ट किया उसे फुल मार्क्स मिलेंगे। Numerical Value Questions के लिए सही उत्तर पर +4, गलत उत्तर पर -1, स्किप किया तो 0 और अगर सवाल गलत पाया गया या ड्रॉप हुआ तो सभी को +4 मार्क्स मिलेंगे।
NTA ने जानकारी दी है कि JEE Main Session 2 Result 2025 का ऐलान 19 अप्रैल को किया जाएगा। यह घोषणा एजेंसी ने खुद अपने X (Twitter) हैंडल पर की है। पहले 17 अप्रैल को रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन फिर सेशन 2 की फाइनल आंसर की दोबारा अपडेट की गई। अब फाइनल रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
आंसर की देखने के लिए कोई लॉगिन डिटेल जरूरी नहीं है, लेकिन रिजल्ट चेक करने के लिए Application Number और Date of Birth की जरूरत होगी। बता दें कि JEE Main 2025 Session 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी और छात्रों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो अब रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। ड्रॉप हुए सवालों की वजह से कई छात्रों के मार्क्स में सुधार भी हो सकता है।