JEE Main Result 2023: बिना कोचिंग इस लड़के को जेईई मेंस में मिले 99.58 परसेंटाइल, कंप्यूटर साइंस में है इंटरेस्ट

इस बार जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने दी है। जेईई मेन में टॉप 2,50,000 रैंक वाले छा6 जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल हैं। 30 अप्रैल से एडवांस का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है।

Contributor Asianet | Published : Apr 29, 2023 12:15 PM IST

करियर डेस्क : शनिवार को NTA ने JEE मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट (JEE Main Session 2 Result 2023) जारी किया। इसमें बरेली के आर्विक ओबेरॉय (Arvik Oberoi) ने 99.58 परसेंटाइल स्कोर किया है, वो भी बिना किसी कोचिंग के। बेटी की इस सफलता पर पूरा परिवार और क्षेत्र खुश है। माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा काफी टैलेंटेड और मेहनती है। वह पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर फोकस्ड है।

JEE Main Result 2023 में बरेली के आर्विक ओबेरॉय का कमाल

आर्विक ओबेरॉय के दादा सीएल ओबेरॉय और मां उषा ओबेरॉय हैं। उनके पिता का नाम योगेश ओबेरॉय और मां रचना ओबेरॉय हैं। बेटे का शानदार स्कोर देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। आर्विक का घर सिविल लाइन्स में है। उनके पिता का बिजनेस है। आर्विक बिशप कौनराड स्कूल से पढ़ाई की है।

कंप्यूटर साइंस में आर्विक का इंस्ट्रेस्ट

आर्विक को गाने सुनने का शौक है। उन्हें किताबे पढ़ना और मूवी देखना काफी पसंद है। खाने में उन्हें चटपटी चीजें पसंद आती है। उनका सपना IIT दिल्ली से पढ़ाई करना है। उन्हें कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट काफी अचअछा लगता है। शार्क टैंक के अश्विमीर ग्रोवर को अपना आइडल मानने वाले आर्विक बड़े होकर गरीबों की मदद करना चाहते हैं।

JEE Main Result 2023

शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित किया है। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित की गई थी। 19 अप्रैल को एनटीए ने आंसर की जारी किया था। आज फाइनल आंसर की के साथ मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी किया गया है।

IIT JEE का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से

बता दें कि IIT JEE का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होने जा रहा है। स्टूडेंट्स JEE Advanced के लिए jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। जेईई एडवांस की परीक्षा 4 जून, 2023 आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

JEE Mains Result 2023 Declared : जारी हुआ जेईई मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट, इस Diret Link से चेक करें

 

CBSE Board Result 2023 : यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएसई पर नजर, जानें कब आएगा 10th-12th क्लास का रिजल्ट

 

Share this article
click me!